धुरंधर में धमाल मचाने के बाद ‘आखिरी सवाल’ लेकर आ रहे संजय दत्त, इस दिन होगी रिलीज

Aakhri Sawal Release Date: संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म आरएसएस से प्रेरित बताई जा रही है. जानिए फिल्म के बारे में पूरी डिटेल…

Aakhri Sawal Release Date: जब कोई स्टार अपने किरदार से लोगों के दिल में बस जाता है, तो उसकी अगली फिल्म का इंतजार अपने आप बढ़ जाता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों संजय दत्त को लेकर देखने को मिद रिवेंज में एसपी असलम चौधरी के रोल से छा जाने के बाद अब संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का ऐलान हो गया है. इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगे और खास बात ये है कि उन्होंने इसे निखिल नंदा के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है.

दमदार स्टारकास्ट और टीम

‘आखिरी सवाल’ में अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. इसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं और स्क्रिप्ट उत्कर्ष नैथनी ने लिखी है. फिल्म 15 मई को रिलीज होगी और उसी दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ भी सिनेमाघरों में आएगी. इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है.

कहानी में क्या है खास?

बताया जा रहा है कि ‘आखिरी सवाल’ की कहानी आरएसएस (RSS) से प्रेरित है. फिल्म एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसके लिए मेकर्स ने करीब 1100 पन्नों की रिसर्च तैयार की है.

यह भी पढे़ं: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने T-Series से मिलाया हाथ

यह भी पढे़ंं: शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर राम चरण, लगे चार टांके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >