AA22xA6: अल्लू अर्जुन की फिल्म में अब तक का सबसे अलग होगा दीपिका पादुकोण का किरदार, डायरेक्टर एटली ने किया खुलासा

AA22xA6: दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार एटली की मेगा फिल्म AA22XA6 में साथ नजर आएंगे. मां बनने के बाद दीपिका के नए एक्शन अवतार का बड़ा खुलासा. डिटेल्स जानिए.

AA22xA6: दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं और यह खास मौका लेकर आ रहे हैं डायरेक्टर एटली. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘AA22xA6’ है और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसे एटली के करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

‘जवान’ जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर देने के बाद एटली एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं. एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एटली ने इस कोलैबोरेशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की. उन्होंने क्या कहा, आइए बताते हैं.

एटली ने की दीपिका की जमकर तारीफ

एटली ने दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा, “हां, वह मेरी लकी चार्म हैं. यह दीपिका के साथ मेरी दूसरी फिल्म है और उनके साथ काम करना हमेशा शानदार रहता है.”

डायरेक्टर ने आगे एक्ट्रेस की प्रोफेशनल अप्रोच और टैलेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहद समर्पित और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. उनके मुताबिक, दीपिका हर किरदार में कुछ नया लेकर आती हैं, जो फिल्म को और भी खास बनाता है.

AA22xA6 में दिखेगा दीपिका का बिल्कुल नया अंदाज

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी एक्साइटमेंट दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर है. एटली ने हिंट दिया है कि AA22xA6 में दर्शकों को दीपिका का अब तक का सबसे अलग और नया रूप देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “मां बनने के बाद वह इस फिल्म की शुरुआत कर रही हैं और दर्शक एक बिल्कुल अलग दीपिका को स्क्रीन पर देखेंगे.”

वीडियो से मिला दीपिका के एक्शन अवतार का हिंट

2025 में फिल्म के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में दीपिका एटली के साथ स्क्रिप्ट डिस्कस करती नजर आती हैं और फिर सेट पर एक्शन की तैयारी करती दिखती हैं. इससे साफ है कि फिल्म में वह दमदार एक्शन रोल निभाने वाली हैं. मेकर्स ने कैप्शन में उन्हें “जीतने के लिए तैयार रानी” बताया.

यह भी पढ़ें- Border 2 में वरुण धवन की परफॉर्मेंस देखकर आलिया भट्ट हुईं गदगद, इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा- हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा दी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >