Viral Video: शहनाज गिल को रंग लगाने के बहाने शख्स ने की फूहड़ता! वीडियो देख फैंस बोले- अगर सिद्धार्थ होते…

Viral Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक होली वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ एक शख्स रंग लगाने के बहाने शर्मनाक हरकत करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर अब फैंस ने नाराजगी जाहिर की है.

Viral Video: होली के त्योहार में महिलाओं के साथ अक्सर दुर्व्यवहार होते हैं. ऐसा ही कुछ होली पार्टी के लिए खुशी-खुशी तैयार होकर गई एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ भी हुआ. एक्ट्रेस की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर शहनाज के फैंस का गुस्सा फुट पड़ा है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स एक्ट्रेस को गाल में रंग लगाते-लगाते अपने हाथ उनके शर्ट की तरफ करने लगता है, जिससे शहनाज असहज हो जाती हैं और पीछे हट जाती हैं. हालांकि, वह माहौल को देखते हुए उससे कुछ नहीं कहती हैं और एक दूसरे फैन को पोज देने लगती हैं. अब इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

एक यूजर ने लिखा, ‘यह क्या फूहड़ता है?’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा हुआ, इसी वजह से लड़कियां होली खेलने के लिए बाहर नहीं जातीं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर सिद्धार्थ होते तो वह इस आदमी को खूब पीटते.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >