किसानों की खुदकुशी की मार झेल रहे गांव को गोद ले सकते हैं अक्षय कुमार

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार राज्य के यवतमाल जिले में किसी गांव को गोल ले सकते हैं.महाराष्ट्र सरकार से मिले निर्देश के तहत कलेक्टर सचेन्द्र प्रताप सिंह ने चेतना अभियान परियोजना के निदेशक और रेजिडेंट जिला कलेक्टर (आरडीसी) राजेश खावले के प्रस्ताव पर दस्तखत किया. सिंह के मुताबिक अक्षय ने हाल में राज्य के वित्त […]

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार राज्य के यवतमाल जिले में किसी गांव को गोल ले सकते हैं.महाराष्ट्र सरकार से मिले निर्देश के तहत कलेक्टर सचेन्द्र प्रताप सिंह ने चेतना अभियान परियोजना के निदेशक और रेजिडेंट जिला कलेक्टर (आरडीसी) राजेश खावले के प्रस्ताव पर दस्तखत किया.

सिंह के मुताबिक अक्षय ने हाल में राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगंटीवार से मुम्बई में मुलाकात की थी. बैठक के दौरान मंत्री ने अभिनेता को विदर्भ और खासकर यवतमाल की कठिनाइयों के बारे में बताया.उन्होंने कहा कि अक्षय ने किसानों की आत्महत्या की मार झेल रहे किसी गांव को गोद लेने की इच्छा जताई.सरकार ने इसके बाद जिला प्रशासन से कहा कि किसी गांव का नाम बताएं जहां सबसे ज्यादा संख्या में किसान खुदकुशी कर रहे हैं.इसी मुताबिक आरडीसी खावले ने पिम्परी बुट्टी गांव का नाम प्रस्तावित किया और कलेक्टर ने संबंधित फाइल को मंजूरी दे दी है जिसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को सौंपा जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >