मुंबई : अपने पिता को याद कर प्रियंका चोपड़ा भावुक हो उठीं. उन्होंने ट्विट कर कहा कि वक्त हर जख्म को भर नहीं सकता…मिस यू पापा…..ज्ञात हो कि प्रियंका चोपड़ा के पिता का आज बर्थडे है. उन्होंने लिखा कि आज भी मैं उन्हें याद कर दुखित हो जाती हूं.अपने अभिनय से देश -विदेश में सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली को बहुत प्यार करती हैं. 2013 में उनके पिता का निधन हो गया था.
पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका, कहा - वक्त हर जख्म को भर नहीं सकता
मुंबई : अपने पिता को याद कर प्रियंका चोपड़ा भावुक हो उठीं. उन्होंने ट्विट कर कहा कि वक्त हर जख्म को भर नहीं सकता…मिस यू पापा…..ज्ञात हो कि प्रियंका चोपड़ा के पिता का आज बर्थडे है. उन्होंने लिखा कि आज भी मैं उन्हें याद कर दुखित हो जाती हूं.अपने अभिनय से देश -विदेश में सुर्खियां […]

प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा आर्मी के अफसर थे . वो 1997 में सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत हुए थे. कैंसर के बिमारी से ग्रस्त अशोक चोपड़ा का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था.
बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से लोहा मनवाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में इंट्री की है. उन्होंने पहले हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आयीं. फिल्म में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया है और फिल्म में ड्वेन जॉनसन जैसे सुपरहिट अभिनेता भी मुख्य भूमिका में हैं.