बोलीं लेडी गागा,” मैंने अपने परिवार को कभी नहीं बताया कि मैं…”

लॉस एंजिलिस : पॉप गायिका लेडी गागा की ऑस्कर में संगीत प्रस्तुति के बाद उनके परिवार को मालूम पडा कि उनके साथ बलात्कार किया गया था. ऑस्कर में अपनी प्रस्तुति के दौरान वह यौन हमले की 50 पीडिताओं के साथ शामिल हुई थीं. पीपल पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘पोकर फेस’ की […]

लॉस एंजिलिस : पॉप गायिका लेडी गागा की ऑस्कर में संगीत प्रस्तुति के बाद उनके परिवार को मालूम पडा कि उनके साथ बलात्कार किया गया था. ऑस्कर में अपनी प्रस्तुति के दौरान वह यौन हमले की 50 पीडिताओं के साथ शामिल हुई थीं.

पीपल पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘पोकर फेस’ की स्टार के साथ 19 वर्ष की उम्र में बलात्कार किया गया था, लेकिन अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में उन्होंने अपने परिवार के कई सदस्यों को नहीं बताया.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट में 29 वर्षीय गागा ने कहा कि ‘टिल इट हैप्पेंस टू यू’ की जबर्दस्त प्रस्तुति के बाद उनकी दादी और चाची ने उन्हें फोन किया और उनकी बहादुरी की तारीफ की.
गागा ने लिखा, ‘मैं बहुत शर्मिंदा थी, बहुत डरी हुई थी. मेरे साथ गलत हुआ है यह मानने में मुझे खुद लंबा समय लगा, क्योंकि मैं कैथोलिक हूं और मैं जानती थी कि यह बुरा है लेकिन मैं समझती थी कि यह मेरी गलती थी.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >