70th National Film Awards Full Winners List: ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, मनोज वाजपेयी को मिला ये खास पुरस्कार

70th National Film Awards Full Winners List: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज फाइनली हो गई है. गुलमोहर ने बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए पुरस्कार जीता. यहां जानिए पूरी विनर लिस्ट…

70th National Film Awards Full Winners List: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई. वहीं मेन इवेंट फ्यूचर की तारीखों में आयोजित किया जाएगा. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों को दिए गए हैं, जिन्हें सीबीएफसी ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है. जहां मलयालम भाषा के नाटक ‘आट्टम’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता. वहीं बेस्टर अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने शेयर किया.

यहां देखें 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट फीचर फिल्म – आट्टम (मलयालम)
बेस्ट अभिनेता – ऋषभ शेट्टी
बेस्ट अभिनेत्री – नित्या मेनन और मानसी पारेख
बेस्ट निर्देशक – सूरज बड़जात्या
बेस्ट सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता
बेस्ट सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा
बेस्ट फिल्म, जिसने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान की- कंतारा
बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट पंजाबी फिल्म – बागी दी धी
बेस्ट उड़िया फिल्म – दमन
बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेलक्का
बेस्ट मराठी फिल्म – वाल्वी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर

स्पेशल मेंशन- गुलमोहर में मनोज बाजपेयी, और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट कोरियोग्राफी – तिरुचित्राबलम
बेस्ट लिरिक्स – फौजा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (गाने), एआर रहमान (बैकग्राउंड स्कोर)
बेस्ट मेकअप – अपराजितो
बेस्ट कॉस्टयूम – कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – अपराजितो
बेस्ट संपादन- अट्टम
बेस्ट साउंड डिजाइन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट स्क्रीन प्ले – आट्टम
बेस्ट डायलॉग- गुलमोहर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट फीमेल प्लेबैक – सऊदी वेलक्का CC.225/2009
सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक – ब्रह्मास्त्र (अरिजीत सिंह)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – श्रीपथ (मल्लिकाप्पुरम)
बेस्ट फिल्म (एवीजीसी) – ब्रह्मास्त्र
बेस्ट क्रिटिक – दीपक दुआ
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – आयना
बेस्ट डेब्यू फिल्म – मध्यांतरा
बेस्ट जीवनी/ऐतिहासिक/संकलन फिल्म – आंखी एक मोहनजोदड़ो
बेस्ट स्क्रिप्ट – मोनो नो अवेयर
बेस्ट कथावाचक – Murmurs of the Jungle
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – फुर्सत

Also Read- Laila Majnu OTT: इस ओटीटी पर देखें फिल्म लैला मजनू, कैस-लैला की अधूरी प्रेम कहानी कर देगी इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >