बेस्ट वर्कप्लेस कॉमेडी फिल्में और वेब सीरीज: द ऑफिस से लेकर 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' तक, अपनी वॉचलिस्ट में करें शामिल

1 / 8
बेस्ट वर्कप्लेस कॉमेडी फिल्में और वेब सीरीज: द ऑफिस से लेकर 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' तक, अपनी वॉचलिस्ट में करें शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

वर्कप्लेस कॉमेडी सीरीज/फिल्म्स, फोटो- इंस्टाग्राम

"ऑफिस की डेडलाइन्स और मीटिंग्स की थकान से परेशान हैं? 'The Office' से लेकर 'मामला लीगल है' और 'TVF Pitchers' तक, ये वर्कप्लेस कॉमेडी शोज और फिल्में आपके दिनभर के स्ट्रेस को मिनटों में गायब कर देंगी. जानिए कौन से शोज हैं आपकी वॉचलिस्ट के लिए बेस्ट और वे किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

वर्कप्लेस कॉमेडी सीरीज/फिल्म्स, फोटो- इंस्टाग्राम

वर्कप्लेस कॉमेडी सीरीज/फिल्म्स

अगर आप ऑफिस के रोजमर्रा के तनाव, 'डेडलाइन्स' और मीटिंग्स की थकान के बाद थोड़ा हल्का-फुल्का माहौल चाहते हैं, तो वर्कप्लेस कॉमेडी (Workplace Comedy) जॉनर आपके लिए बिल्कुल सही है. यह जॉनर ऑफिस के अजीबोगरीब बॉस, गॉसिप्स, अजीब साथियों और 9-से-5 की भागदौड़ में छिपे मजेदार पलों को बड़े ही मजाकिया अंदाज में पर्दे पर लाता है. यह वर्कप्लेस कॉमेडी /फिल्म्स या सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में तो होनी ही चाहिए.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

द ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

द ऑफिस The Office

अगर आप ऑफिस की रोजमर्रा की मजेदार घटनाओं पर आधारित कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो The Office बेहतरीन विकल्प है. यह सीरीज एक पेपर कंपनी के कर्मचारियों की जिंदगी, उनकी अजीबोगरीब हरकतों और ऑफिस पॉलिटिक्स को बेहद मजेदार अंदाज में दिखाती है. यह आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

द डेविल वेअर्स प्राडा, फोटो- इंस्टाग्राम

द डेविल वेअर्स प्राडा The Devil Wears Prada

The Devil Wears Prada फैशन इंडस्ट्री की चमक-दमक और कॉर्पोरेट दुनिया के दबाव को कॉमेडी और ड्रामा के साथ पेश करती है. कहानी एक युवा पत्रकार की है, जिसे एक सख्त और मशहूर फैशन एडिटर के साथ काम करने का मौका मिलता है. यह फिल्म आप जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

TVF पिचेर्स, फोटो- इंस्टाग्राम

पिचेर्स, TVF Pitchers

TVF Pitchers चार दोस्तों की कहानी है, जो अपनी सुरक्षित नौकरियां छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखते हैं. सीरीज में ऑफिस कल्चर, नौकरी की चुनौतियां और उद्यमिता की मुश्किलों को हल्के-फुल्के हास्य के साथ दिखाया गया है. मोटिवेशनल कहानी और शानदार डायलाग इसे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं. यह आप Zee5 पर देख सकते हैं.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पार्क्स एंड रिक्रिएशन, फोटो- इंस्टाग्राम

पार्क्स एंड रिक्रिएशन Parks and Recreation

Parks and Recreation एक सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की मजेदार कहानी है. सीरीज में सरकारी दफ्तर की चुनौतियों, टीमवर्क और कर्मचारियों के बीच बनने वाले रिश्तों को हास्य के साथ पेश किया गया है. इसके यादगार किरदार और सकारात्मक माहौल इसे एक बेहतरीन वर्कप्लेस कॉमेडी बनाते हैं. यह सीरीज आप जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

मामला लीगल है, फोटो- इंस्टाग्राम

मामला लीगल है Mamla Legal Hai

मामला लीगल है एक हल्की-फुल्की कोर्टरूम वर्कप्लेस कॉमेडी है, जिसकी कहानी जिला अदालत में काम करने वाले वकीलों और कर्मचारियों के इर्द-गिर्द घूमती है. कानूनी मामलों के बीच होने वाली मजेदार घटनाएं, दिलचस्प किरदार और व्यंग्य से भरपूर संवाद इसे बेहद मनोरंजक बनाते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

प्लीज फाइंड अटैच्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

प्लीज फाइंड अटैच्ड Please Find Attached

बरखा सिंह और आयुष मेहरा की 'प्लीज फाइंड अटैच्ड'एक बेहद लोकप्रिय रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज है. इसकी कहानी दो युवा कॉर्पोरेट एम्प्लोयी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑफिस के लंबे सफर और खर्चों को बांटने के लिए एक साथ फ्लैटमेट्स बनने का फैसला करते हैं. इस सीरीज को आप जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >