11 अक्‍टूबर से प्रसारित होगा ''बिग बॉस 9'', देखें वीडियो

इंतजार खत्‍म…टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस डबल ट्रबल’ 11 अक्‍टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. इस बात की पुष्टि हाल ही रिलीज किये गये शो के नये प्रोमो में कर दी गई है. इस प्रोमो में दो जोकर नजर आ रहे हैं और ‘डबल ट्रबल’ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं सलमान […]

इंतजार खत्‍म…टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस डबल ट्रबल’ 11 अक्‍टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. इस बात की पुष्टि हाल ही रिलीज किये गये शो के नये प्रोमो में कर दी गई है. इस प्रोमो में दो जोकर नजर आ रहे हैं और ‘डबल ट्रबल’ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं सलमान बता रहे है कि कैसे बिग बॉस के घर में साथ-साथ रहने से प्‍यार बढ़ता है.

शो के पहले प्रोमो में भी दो लोगों को साथ-साथ दिखाया गया था जिसमें एक काम कर रहा है तो दूसरा उसके काम में रूकावट पैदा करने की कोशिश कर रहा है. प्रोमो को देखकर लग रहा है कि इस बार शो में प्रतिभागी पेयर्स में नजर आ सकते हैं और टास्‍क भी खतरनाक हो सकते हैं.

सलमान ही इस सीजन को भी होस्‍ट कर रहे हैं. फिलहाल प्रतिभागियों की सूची जारी नहीं की गई है. सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 पर प्रसारित होगा. हालांकि शो का प्रीमियर 11 अक्‍टूबर को रात 9:00 बजे से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >