मुश्किल में घिरे रणवीर सिंह, इस मामले में हाई कोर्ट का नोटिस

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. इसी बीच वह एक मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी का हलफनामा देने को कहा है. सुनवाई की अगली तारीख भी तय कर दी गयी है. जानिए क्या है पूरा मामला?

Ranveer Singh: एक तरफ रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ एक पुराना विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा. ‘कांतारा’ मिमिक्री केस अब कानूनी मोड़ ले चुका है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. आज यानी मंगलवार को इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रणवीर सिंह को बिना शर्त माफी से जुड़ा हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इसके लिए एक तय समय सीमा भी रखी है और अगली सुनवाई 10 अप्रैल को तय की गई है.

वकीलों के बीच क्या हुई बहस?

सुनवाई के दौरान एक्टर की तरफ से वकील ने कहा कि वे खुद रणवीर सिंह को मैसूर के चामुंडी मंदिर ले जाएंगे, जहां वो जाकर माफी मांगेंगे. लेकिन विरोधी पक्ष इससे संतुष्ट नहीं दिखा. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर लिखकर माफी मांगना काफी नहीं है, बल्कि सार्वजनिक रूप से मुंह से माफी मांगनी चाहिए. बता दें, इससे पहले फरवरी में रणवीर सिंह ने इस मामले में दर्ज FIR के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और राहत की मांग की थी. तब कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि एक्टर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए.

क्या है पूरा विवाद?

कांतांरा के सीन पर रणवीर सिंह की विवादित मिमिक्री

पूरा मामला पिछले साल गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा है, जहां रणवीर सिंह ने स्टेज पर कांतारा के एक सीन की मिमिक्री की थी. बताया जाता है कि रिशभ शेट्टी ने पहले ही ऐसा करने से मना किया था, लेकिन रणवीर ने न सिर्फ सीन दोहराया, बल्कि ‘दैव’ को ‘घोस्ट’ कह दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया.

यह भी पढे़ं: धुरंधर जैसी फिल्म बनाएंगी एकता कपूर, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >