Telugu Releases This Week: थिएटर से OTT तक इस हफ्ते क्या नया आएगा? पूरी डिटेल्स यहां

Telugu Releases This Week: इस हफ्ते (23-29 मार्च, 2026) थिएटर से लेकर OTT तक कई नई रिलीज देखने को मिलेंगी. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते क्या देखें, तो आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट.

Telugu Releases This Week: अगर आप हर हफ्ते कुछ नया देखने की तलाश में रहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है. तेलुगु इंडस्ट्री इस बार रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरी कई नई फिल्में और सीरीज लेकर आई है, जो थिएटर और OTT दोनों पर रिलीज हो रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते (23-29 मार्च, 2026) की उन खास रिलीज के बारे में, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे.

Bandmelam (Theatres – 26 March)

अगर आपको रोमांटिक ड्रामा पसंद है, तो ‘बैंड मेलम’ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी बचपन के दोस्तों गिरी और राजी के रोल में हैं, जो बड़े होकर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. लेकिन उनकी लाइफ में आने वाली मुश्किलें उनके रिश्ते को परखती हैं. फिल्म की झलकियां पहले ही लोगों को पसंद आ चुकी हैं, जिससे इसे लेकर अच्छा क्रेज बना हुआ है.

Sampradayini Suppini Suddapoosani (ETV Win – 27 March)

यह एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शिवाजी एक गांव के पंचायत सेक्रेटरी श्रीराम का रोल निभा रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक पुलिसवाला उनके घर में मृत पाया जाता है. इसके बाद श्रीराम इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलते हैं, यही फिल्म की असली कहानी है. फिल्म में लाया उनकी पत्नी के रोल में नजर आती हैं और दोनों की जोड़ी काफी समय बाद साथ दिखेगी.

Kaattaan (JioHotstar – 27 March)

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करते हैं, तो ‘काट्टान’ जरूर देख सकते हैं. इसमें विजय सेतुपति एक ऐसे गांव की कहानी लेकर आते हैं, जहां पुलिस स्टेशन बंद होने की कगार पर है. लेकिन अचानक एक कटा हुआ सिर मिलने से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ जाता है. इसके बाद पुलिस उस रहस्य को सुलझाने में जुट जाती है. इस सीरीज में मिलिंद सोमन भी अहम रोल में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इसे तेलुगू में भी रिलीज किया जा रहा है.

क्यों देखें ये रिलीज?

इस हफ्ते की ये रिलीज अलग-अलग जॉनर को कवर करती हैं, जिससे हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. चाहे आपको रोमांस पसंद हो, कॉमेडी या फिर सस्पेंस, आप अपने मूड के हिसाब से कुछ भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: शाहिद कपूर की O’Romeo से विजय सेतुपति की Kaattaan तक, 23 से 29 मार्च OTT पर देखें क्या-क्या नया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >