Masthishka Maranam OTT Release: साइबरपंक कॉमेडी का OTT डेब्यू जल्द, जानें कहानी और स्टार कास्ट

Masthishka Maranam OTT Release: मलयालम हॉरर‑कॉमेडी फिल्म ‘मस्तिष्क मरणम’ अब Netflix पर जल्द स्ट्रीम होगी. जानें कहानी और स्टार कास्ट.

Masthishka Maranam OTT Release: मलयालम एक्ट्रेस राजिशा विजयन और निरंजन मनियनपिल्ला की साइबरपंक, हॉरर‑कॉमेडी फिल्म ‘मस्तिष्क मरणम’ अब Netflix पर जल्द स्ट्रीम होने वाली है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू भी हासिल किए. OTT पर रिलीज होने के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और बाकी डिटेल्स.

कहानी और प्लॉट

‘मस्तिष्क मरणम’ एक साइबरपंक कॉमेडी है, जिसकी कहानी साल 2046 के नियो कोच्चि शहर पर बेस्ड है. कहानी बिमल नाम के शख्स के उकसाने वाली घूमती है, जो अपनी बेटी को खोने के दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है. उसकी पत्नी ने बेटी की यादें मिटा दी हैं, लेकिन बिमल ऐसा नहीं कर पाता. इसके बजाय वह दूसरे लोगों के मौत के करीब के अनुभवों को जानने की कोशिश करता है. इस दौरान वह एक एक्ट्रेस की यादों तक पहुंचती है और अनजाने में एक मर्डर का गवाह बन जाता है. फिल्म सिनेमा जगत, मीडिया कल्चर और इंसानों के निजी जीवन पर व्यंग्य भी करती है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में बिमल का किरदार निरंजन मनियनपिला ने निभाया है, जबकि राजिशा विजयन एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के रूप में नजर आती हैं. इसके अलावा, जगदीश, झिंज शान, दिव्या प्रभा, राहुल राजगोपाल, सुरेश कृष्णा और विष्णु अगस्त्य भी फिल्म में शामिल हैं.

Netflix की दूसरी मलयालम फिल्म

फिल्म का निर्देशन कृषांद ने किया है, जो अपनी अनोखी फिल्म बनाने की शैली के लिए मशहूर हैं. यह इस साल की दूसरी मलयालम फिल्म है जिसे Netflix पर रिलीज करने के लिए चुना गया है. इससे पहले एक्टर राजेश माधवन की फिल्म ‘Pennum Porattum’ इसी महीने Netflix पर रिलीज हुई थी.

अब हॉरर‑कॉमेडी और साइबरपंक पसंद करने वाले लोग इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं और फिल्म की दिलचस्प कहानी और बेहतरीन अभिनय का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >