सोनाक्षी-दीपिका-अनुष्का के लिए गाना चाहती हैं अनन्या नंदा

नयी दिल्ली : ‘इंडियन आयडल जूनियर’ की विजेता अनन्या नंदा ने कहा है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाना चाहती हैं. ओडिशा की 14 वर्षीया अनन्‍या ने गायिकी वाले रियैलिटी श्रृंखला का दूसरा संस्करण जीता है. उन्होंने कहा कि तीनों अदाकाराएं उनकी पंसदीदा अभिनेत्रियां हैं. अनन्या […]

नयी दिल्ली : ‘इंडियन आयडल जूनियर’ की विजेता अनन्या नंदा ने कहा है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाना चाहती हैं. ओडिशा की 14 वर्षीया अनन्‍या ने गायिकी वाले रियैलिटी श्रृंखला का दूसरा संस्करण जीता है. उन्होंने कहा कि तीनों अदाकाराएं उनकी पंसदीदा अभिनेत्रियां हैं.

अनन्या ने कहा, ‘मुझे प्रीति जिंटा पसंद हैं और उनके लिए गाना चाहती हूं लेकिन वह इन दिनों बहुत काम नहीं कर रही हैं. मुझे सोनाक्षी , दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाकर खुशी होगी. उनका अभिनय मैं वास्तव में पसंद करती हूं, उनके लिए पार्श्व गायन करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.’

गायिका ने कहा कि प्रतियोगिता जीतना उनके लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि उन्हें जीतने की उम्मीद नहीं थी. नौवीं कक्षा की छात्रा अनन्या अब अपनी आगामी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रीत करना और वापस रियाज करना चाहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >