पॉप स्टार जस्टिन बीबर के बॉडीगार्ड को जेल

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार जस्टिन बीबर के बॉडीगार्ड को एक फोटोग्राफर का कैमरा छीनने के कारण जेल की सजा सुनायी गयी है. ‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक न्यायाधीश ने बीबर के बॉडीगार्ड ह्यूगो हेसनी (33) को गलत व्यवहार का दोषी माना. फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज उरल ग्लेनविले ने उसे 45 दिन की जेल […]

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार जस्टिन बीबर के बॉडीगार्ड को एक फोटोग्राफर का कैमरा छीनने के कारण जेल की सजा सुनायी गयी है. ‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक न्यायाधीश ने बीबर के बॉडीगार्ड ह्यूगो हेसनी (33) को गलत व्यवहार का दोषी माना.

फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज उरल ग्लेनविले ने उसे 45 दिन की जेल की सजा सुनायी. इसके साथ ही 22 महीने व 15 दिन की प्रोबेशन अवधि और 200 घंटे की सामुदायिक सेवा का भी निर्देश दिया.

फोटोग्राफर जैसन विनस्लो ने पुलिस को बताया था कि वह जार्जिया में ‘नेवर से नेवर’ से चर्चित गायक की फोटो शूट कर रहे थे उसी समय उनके बॉडीगार्ड ने पीछा किया और गाडी से कैमरा निकाल लिया.

इससे पहले बॉडीगार्ड ने कहा था कि उसने फोटोग्राफर का कैमरा नहीं लिया लेकिन बाद में उसने दावा किया कि उसने फोटो डिलीट करने के लिए कैमरा लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >