शाहरुख-काजोल ने शुरू की ''दिलवाले'' की शूटिंग

मुंबई : निर्देशक रोहित शेट्टी के दिलवाले की इस समय बुलगारिया में शूटिंग कर रहे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, करण अर्जुन, बाजीगर, कुछ -कुछ होता है सहित अन्य फिल्मों में अपनी सह-अभिनेत्री काजोल के साथ किये गये काम की यादें ताजा कर रहे हैं. 2010 में करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में […]

मुंबई : निर्देशक रोहित शेट्टी के दिलवाले की इस समय बुलगारिया में शूटिंग कर रहे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, करण अर्जुन, बाजीगर, कुछ -कुछ होता है सहित अन्य फिल्मों में अपनी सह-अभिनेत्री काजोल के साथ किये गये काम की यादें ताजा कर रहे हैं. 2010 में करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में साथ काम करने के बाद 49 वर्षीय अभिनेता एक बार फिर काजोल के साथ नजर आने वाले हैं.

शाहरुख ने ट्वीटर पर 1993 से लेकर 2015 तक के अपने सफर को याद किया. उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुये लिखा है कि एक नये गंतव्य की ओर बढते हुये कुछ दिन इस सफर पर विचार करने के लिए अच्छा है. काजोल ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर लगायी है.

उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद एक पुराने दोस्त के साथ कैमरा के सामने आयी हूं. आप उसे जानते होंगे. मैं और शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित के साथ शाहरुख की यह दूसरी फिल्म है. यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >