₹370 Biryani Controversy: “लड़के हमें एक सामान की तरह समझते हैं…” प्रणीत मोरे के शो में हुए विवाद पर मालती चाहर का फूटा गुस्सा

₹370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में एक लड़के ने लड़की की इज्जत की तुलना 370 रुपये की बिरयानी से कर दी. इस पर बिग बॉस 19 फेम मालती चाहर भड़क गईं और उन्होंने पुरुषों की सोच पर सवाल उठाए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

₹370 Biryani Controversy: आजकल इंटरनेट पर “370 रुपये की बिरयानी” को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद चल रहा है. हुआ यह कि प्रणीत मोरे नाम के एक कॉमेडियन के शो में एक 23 साल का लड़का आया, जिसका नाम हिमांशु जांगड़ा है. इस लड़के ने सबके सामने कहा कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसने लड़की के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी. लड़के का कहना था कि चूंकि उसने पैसे खर्च किए, इसलिए लड़की को बदले में उसकी बात माननी चाहिए थी यानी शारीरिक संबंध के लिए हां कहना चाहिए था.

इस बात पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी हंस पड़े और उन्होंने इसका वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया. इसके बाद लोग बहुत गुस्सा हो गए कि एक लड़की की पसंद-नापसंद और उसकी इज्जत की तुलना सिर्फ ₹370 की बिरयानी से की जा रही है. इसी बीच एक्ट्रेस मालती चाहर ने भी इस मामले पर गुस्सा जताते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है.

मालती चाहर क्यों गुस्सा हुईं?

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मालती चाहर इस बात से बेहद नाराज हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसी घटिया सोच को देखकर समझ आता है कि आज के समय में लड़कियां शादी करने से क्यों डरती हैं. मालती ने कहा, “हम लड़कियां अपनी आजादी से जीती हैं, अपना खर्च खुद उठाती हैं, यहां तक कि कई लड़कियां तो लड़कों का खर्च भी चलाती हैं. फिर भी लड़के हमें एक सामान की तरह समझते हैं. क्या एक लड़की की मर्जी की कीमत सिर्फ एक प्लेट बिरयानी है?”

मालती ने जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘पेड्डी’ का भी उदाहरण दिया और कहा कि फिल्मों में भी लड़कियों को सिर्फ एक सुंदर सामान की तरह दिखाया जाता है, जो कि गलत है.

यहां देखें पूरा पोस्ट-

मालती ने माताओं से क्या अपील की?

मालती चाहर ने देश की सभी माताओं और आने वाली माताओं से एक जरूरी बात कही है. उन्होंने कहा कि प्लीज अपने बेटों को बचपन से ही लड़कियों की इज्जत करना सिखाएं. उन्हें सिखाएं कि अगर कोई लड़की किसी चीज के लिए ‘ना’ कहती है, तो उसकी ‘ना’ का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने लोगों से ऐसी फिल्मों और शो का बहिष्कार करने को भी कहा जो लड़कियों का मजाक उड़ाते हैं.

अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने माफी मांगी: हर तरफ से डांट पड़ने के बाद कॉमेडियन प्रणीत ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें उस लड़के की बात पर हंसना नहीं चाहिए था बल्कि उसे रोकना चाहिए था.

लड़के की नौकरी गई: जिस लड़के (हिमांशु) ने यह गंदी बात बोली थी, उसने डरकर अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं. यही नहीं, जिस कंपनी (स्टारविक डिजाइन) में वह काम करता था, उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.

यह भी पढ़ें: Friday Theatre Releases: इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक 10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >