”बिग बॉस हल्ला बोल” से बाहर हुईं महक चहल

मुंबई : माडल और अभिनेत्री महक चहल आज लोकप्रिय रीयल्टी शो ‘‘बिग बास-हल्ला बोल’’ से बाहर हो गयीं. वह एजाज खान और सना खान के बाद बाहर होने वाली तीसरी प्रतिभागी हैं. उन्होंने कहा कि बाहर होने से वह निराश नहीं हैं. वह बिग बॉस के घर में सिर्फ ढाई हफ्ते रहीं. उन्होंने कहा, ‘‘ […]

मुंबई : माडल और अभिनेत्री महक चहल आज लोकप्रिय रीयल्टी शो ‘‘बिग बास-हल्ला बोल’’ से बाहर हो गयीं. वह एजाज खान और सना खान के बाद बाहर होने वाली तीसरी प्रतिभागी हैं. उन्होंने कहा कि बाहर होने से वह निराश नहीं हैं. वह बिग बॉस के घर में सिर्फ ढाई हफ्ते रहीं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तनिक भी निराश नहीं हूं. वोटिंग लाइन सिर्फ एक दिन के लिए खुली थी.’’

गौरतलब है कि उनके एलिमिनेशन की खबरें पहले ही आ रही थी. ‘बिग बॉस 8’ में बतौर चैलेंजर बनकर उन्होंने एंट्री की थी. बताया ��ा रहा है कि एलिमिनेशन की वजह उनको सबसे कम मिलना है जिसके कयास पहले से ही लगाये जा रहे थे.

चैलेंजर्स के बीच महक सबसे कमजोर दावेदार रही है. अली के साथ उसकी लड़ाई, सना और संभावना के साथ बहस के बावजूद वह अपने प्रशंसकों से प्यार नहीं जीत सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >