24 Season 3 Release Date हुई कन्फर्म, अनिल कपूर फिर शुरू करेंगे हाई-ऑक्टेन एक्शन

24 Season 3 Release Date: '24 सीजन 3' की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है और अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं. जानिए शो की कहानी और खासियत.

24 Season 3 Release Date: पॉपुलर एक्शन थ्रिलर शो ’24’ अपने सीजन 3 के साथ एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार है. इस शो में अनिल कपूर दोबारा अपने चर्चित किरदार जय सिंह राठौड़ के रूप में नजर आएंगे. लंबे इंतजार के बाद शो की वापसी से फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच मेकर्स ने एक मजेदार प्रोमो के जरिए शो की रिलीज डेट का खुलासा किया है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

प्रोमो में क्या दिखा?

नए प्रोमो में शो को हल्के मजेदार और नॉस्टैल्जिक अंदाज में दिखाया गया है. इसमें एक राइटर अनिल कपूर को उनका फेमस ‘झक्कास’ डायलॉग बोलने के तरीके के बारे में समझाने की कोशिश करता है. लेकिन अपने स्टाइल में अनिल कपूर पूरे सीन को ही बदल देते हैं और बहुत ही एनर्जेटिक अंदाज में कहते हैं, “देखिये मेरा शो 24 केवल जियो हॉटस्टार पर, एकदम झक्कास.” इसके बाद वह मजाक में यह भी कहते हैं कि “देखा ऐसे बोलते हैं झक्कास.”

अब यह प्रोमो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

’24 सीजन 3′ 24 अप्रैल को JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा.

शो की कहानी क्या है?

शो में अनिल कपूर का किरदार जय सिंह राठौड़ एक टफ मिशन पर काम करता है, जहां हर सेकंड बहुत कीमती होता है. उसे देश को बचाने के लिए मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं, जिसमें उसका पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों जुड़ा होता है.

शो की खासियत क्या है?

24 की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम फॉर्मेट है, जिसमें हर एपिसोड एक घंटे की कहानी दिखाता है. इसमें आतंकवाद से जुड़ी मिशन, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल फैसले देखने को मिलते हैं.

24 की स्टार कास्ट

पिछले सीजन्स में अनिल कपूर के साथ साक्षी तंवर, सिकंदर खेर और नील भूपलम जैसे कलाकार नजर आए थे. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी कुछ पुराने चेहरे वापस दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही ‘बैडएस रवि कुमार’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >