मां बनने के बाद मॉडल-अभिनेत्री पद्मा लक्ष्‍मी ने डेटिंग कर दी कम

लॉस एंजिलिस: मॉडल-अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का कहना है कि कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकता बदल गयी है और रोमांस पीछे छूट गया है. लक्ष्मी अपनी संतान का अकेले पालन पोषण कर रही हैं.अभी वे सिर्फ अपने बच्‍चे पर ध्‍यान दे रही है. पीपुल मैग्जीन की खबरों के मुताबिक, हाल ही में ‘टॉप शेफ’ […]

लॉस एंजिलिस: मॉडल-अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का कहना है कि कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकता बदल गयी है और रोमांस पीछे छूट गया है. लक्ष्मी अपनी संतान का अकेले पालन पोषण कर रही हैं.अभी वे सिर्फ अपने बच्‍चे पर ध्‍यान दे रही है.

पीपुल मैग्जीन की खबरों के मुताबिक, हाल ही में ‘टॉप शेफ’ कार्यक्रम की प्रस्तोता लक्ष्मी के हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे के साथ रोमांस की खबरें तेज थीं.दोनों को साथ देखा गया था.एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के 13वें ‘एनुअल एंड्यूरिंग विजन बेनिफिट’ कार्यक्रम में लक्ष्मी ने कहा कि ‘सिंगल मदर’ होने के कारण उन्होंने डेटिंग कम कर दी है और ‘मेरे पास समय नहीं है.’

लक्ष्मी ने बताया कि अपनी चार वर्षीय बेटी कृष्णा थेआ को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं. ‘समय गुजरने के साथ साथ मेरी भी उम्र बढी है और मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही व्यक्ति मिलना मुश्किल है. परिवार होने के कारण आप ज्यादा सावधान रहना चाहते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >