रेप और वसूली के आरोपी एक्टर करन ओबेराय को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बेल

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिनेता एवं गायक और अपनी पूर्व महिला मित्र के साथ बलात्कार करने के आरोपी की करन ओबेराय को जमानत दे दी. एक महिला ने आरोप लगाया था कि ओबेराय ने उसका कई बार बलात्कार किया और उससे धन भी वसूला. इसके बाद ओबेराय को पांच मई को […]

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिनेता एवं गायक और अपनी पूर्व महिला मित्र के साथ बलात्कार करने के आरोपी की करन ओबेराय को जमानत दे दी.

एक महिला ने आरोप लगाया था कि ओबेराय ने उसका कई बार बलात्कार किया और उससे धन भी वसूला. इसके बाद ओबेराय को पांच मई को गिरफ्तार किया गया था.

अपनी जमानत याचिका में ओबेराय ने दावा किया कि उनके बीच आपसी रजामंदी वाले संबंध थे और रिश्ते टूटने के बाद, महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया.

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर ओबेराय को जमानत दी. ओबेराय को राहत देते हुए, न्यायाधीश ने कहा कि महिला ने 25 मई को अपने ऊपर फर्जी हमले की ‘कहानी गढ़ी’ और यह दिखाने का प्रयास किया कि अभिनेता के खिलाफ शिकायत के कारण उसे निशाना बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >