How''s the Josh: एक्टर विकी कौशल के बुलंद हैं हौसले

मुंबई : अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) की हाल में आयी फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri : The Surgical Strike) सिनेमाघरों में अब भी चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई हुई है. इस पर अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म के बाद से ‍वह अब चीजों को हल्के में […]

मुंबई : अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) की हाल में आयी फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri : The Surgical Strike) सिनेमाघरों में अब भी चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई हुई है.

इस पर अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म के बाद से ‍वह अब चीजों को हल्के में नहीं ले सकते. ‘संजू’ (Sanju) और ‘मनमर्जियां’ (Manmarziyan) सहित कई फिल्मों में कौशल के अभिनय की फिल्म समीक्षकों ने तारीफ की है.

वहीं, ‘उरी’ के हिट होने से साल 2019 की शुरुआत कौशल के लिए काफी शानदार रही है. अभिनेता से जब ‘उरी’ की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इसके बाद से आप खुद से यही कहते हैं कि समय आ गया है कि आप चीजों को हल्के में न लें. आपको लगातार कठिन से कठिन मेहनत करनी होगी.

यह बहुत खास तरह का अनुभव है. कौशल जानेमाने निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बन रही ‘तख्त’ (Takht) फिल्म में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >