VIDEO: कोडरमा के रिक्की मिश्रा का नया वीडियो एल्बम ''हवा के परों पर'' रिलीज

रांची : मिक्का सिंह के सुपरहिट म्यूजिक एलबम ‘नजरें मिलने वाली’ से चर्चा में आये गायक-संगीतकार रिक्की मिश्रा अपनी नयी पेशकश ‘हवा के परों पर’ गीत लेकर आये हैं. संगीत के सफर में कई आयाम और कई मुकाम हासिल कर चुके उभरते गायक-संगीतकार रिक्की मिश्रा कहते हैं : मेरे लिए संघर्ष का अर्थ किसी तकलीफ […]

रांची : मिक्का सिंह के सुपरहिट म्यूजिक एलबम ‘नजरें मिलने वाली’ से चर्चा में आये गायक-संगीतकार रिक्की मिश्रा अपनी नयी पेशकश ‘हवा के परों पर’ गीत लेकर आये हैं. संगीत के सफर में कई आयाम और कई मुकाम हासिल कर चुके उभरते गायक-संगीतकार रिक्की मिश्रा कहते हैं : मेरे लिए संघर्ष का अर्थ किसी तकलीफ से गुजरना नहीं, बल्कि हर बार कुछ नया कर गुजरना है.

इस मायने में यह नया गीत अपने आपमें एक मुक्कमल पेशकश है. इसमें एक अजब-सी मिठास और खुशबू है. इसकी धुन, दिल छू लेनेवाला संगीत यकीनन श्रोताओं के दिल को छू लेगा.

कोडरमा के रहनेवाले हैं रिक्की मिश्रा
रिक्की कोडरमा के रहनेवाले हैं. पिता राधेश्याम मिश्रा सरकारी शिक्षक हैं, वहीं माता भी शिक्षिका हैं. इन्होंने संगीत में स्नातक किया. सुनील देवनाथ और पंडित कामेश्वर पाठक जी से संगीत की शिक्षा ली. रिक्की ने रांची यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री से ग्रेजुएशन किया. वर्ष 2007 में अपना भाग्य आजमाने चले मायानगरी मुंबई चले गये. इस एलबम में एक तरफ जहां नवोदित अदाकारा मनदीप कौर की दिलकश खूबसूरती है. वहीं रिक्की अपने अभिनय की छाप छोड़ने में भी कामयाब रहे. गीत का खूबसूरत बोल आरती सेठी ने लिखा है. स्प्रिचुअल हाउस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस एलबम को ‘वायरल म्यूजिक’ कंपनी ने रिलीज किया है. टीवी की दुनिया के जाने-माने निर्देशक कुलदीप सुसोदिया ने इस वीडियो में इतने रंग भरे हैं कि यह प्रेम की एक चित्रकारी-सा प्रतीत होता है. कैमरामैन वीरेंद्र के व सहायक निर्माता भरत जे खेनी ने सहयोग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >