120 Bahadur Record: रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 21 नवंबर को फरहान अख्तर की दमदार एंट्री

120 Bahadur Record: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को रिलीज हो रही है और बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है. पहली बार कोई फिल्म देशभर के 800 से ज्यादा डिफेन्स थिएटर्स में दिखाई जाएगी, जिससे सैनिक और उनके परिवार भी इसे देख सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

120 Bahadur Record: फरहान अख्तर की नई फिल्म ‘120 बहादुर’ इन दिनों लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. 21 नवंबर को रिलीज होने वाली यह वॉर-एक्शन फिल्म सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही नहीं, बल्कि एक खास रिकॉर्ड की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, ‘120 बहादुर’ भारत की पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है जिसे देशभर के डिफेन्स थिएटर्स में भी रिलीज किया जाएगा. यानी हमारे सैनिक और उनके परिवार, जो अक्सर दूर-दराज इलाकों में रहते हैं, वे भी इस फिल्म को अपने नजदीकी रक्षा सिनेमाघरों में देख सकेंगे.

800+ डिफेन्स थिएटर्स तक पहुंचेगी फिल्म

फिल्म की स्क्रीनिंग पिक्चरटाइम के मोबाइल सिनेमा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए की जाएगी, जिससे यह देश के 800 से अधिक डिफेन्स थिएटर्स तक पहुंच पाएगी. यह बात न सिर्फ फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि दर्शकों के लिए गर्व का पल भी है, क्योंकि पहली बार कोई बॉलीवुड फिल्म इतनी बड़ी संख्या में सेना के थिएटर्स में दिखाई जाएगी. फैंस पहले ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और फरहान अख्तर का दमदार लुक लोगों की उम्मीदें और बढ़ा रहा है. 

मनोरंजन से जुड़ी अधिक खबरों के लिये यहां क्लिक करें

फिल्म का हुआ विरोध

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को अहीर जाति के विरोध का सामना भी करना पड़ा. इसकी वजह यह है कि अहीर जाति के लोगों का कहना है कि रेजांग ला के युद्ध में अकेले शैतान सिंह ने अपना योगदान नहीं दिया था, बल्कि उनके साथ 120 बहादुर भी लड़े थे, जो अहीर जाति से थे और उनके योगदान को फिल्म में उस तरह नहीं दिखाया गया है, जिस तरह दिखाया जाना चाहिए था. फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि मूवी में सिर्फ शैतान सिंह की भूमिका को दिखाया गया है, जबकि रेजांग ला के युद्ध में उन सैनिकों की भी अहम भूमिका थी, जो अहीर जाति से आते थे.

यह भी पढ़ें: Rekha Comeback: क्या फिर से बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी रेखा? इस बड़े एक्टर ने कर दिया खुलासा

यह भी पढ़ें: KBC 17 में मनोज बाजपेयी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बिग बी के कारण मुझे ‘हार्ट अटैक’ आ जाता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >