पहली बार विश्वकप खेल रही पनामा की टीम नार्वे से हारी

ओस्लो : विश्व कप में पहली बार उतर रही पनामा की टीम क्वालीफायर दौर के अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सकी और दोस्ताना मैच में नार्वे से 1 – 0 से हार गयी. पनामा की टीम विश्व कप में ग्रुप जी में इंग्लैंड, बेल्जियम और ट्यूनीशिया के साथ है . नार्वे विश्व कप […]


ओस्लो :
विश्व कप में पहली बार उतर रही पनामा की टीम क्वालीफायर दौर के अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सकी और दोस्ताना मैच में नार्वे से 1 – 0 से हार गयी. पनामा की टीम विश्व कप में ग्रुप जी में इंग्लैंड, बेल्जियम और ट्यूनीशिया के साथ है .

नार्वे विश्व कप में जगह नहीं बना सका है लेकिन उसने चौथे मिनट में जोशुआ किंग के गोल के दम पर पनामा को हराया . विश्व कप से पहले खेले गए दोस्ताना मैचों में पनामा ने वेल्स से 1 – 1 से और उत्तरी आयरलैंड से गोलरहित ड्रा खेला . वहीं ईरान ने उसे 2 – 1 से, डेनमार्क ने 1 – 0 और स्विटजरलैंड ने 6 – 0 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >