10 हजार की मछली और 1.88 लाख की शैंपेन, अर्पिता खान के ‘Mercii’ का मेन्यू देख रह जाएंगे दंग, कीमतें जानकर नहीं होगा यकीन

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के रेस्टोरेंट ‘Mercii’ की कीमतें इन दिनों चर्चा में हैं. यहां मिलने वाली कुछ डिशेज और ड्रिंक्स के दाम इतने ज्यादा हैं कि मेन्यू देखकर ही लोग हैरान रह जाएं.

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई में मौजूद रेस्टोरेंट ‘Mercii’ इन दिनों अपने खास अंदाज के साथ-साथ महंगे मेन्यू को लेकर भी चर्चा में है. यहां मिलने वाले कुछ खाने और ड्रिंक्स की कीमत इतनी ज्यादा है कि बिल देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है. रेस्टोरेंट में भारतीय और एशियन स्वाद के साथ प्रीमियम यूरोपियन खाने का भी विकल्प मिलता है. मुंबई के खार इलाके में करीब 9,000 स्क्वायर फीट में बना इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी काफी शानदार है. हालांकि, इस समय सबसे ज्यादा चर्चा यहां के खाने और ड्रिंक्स की कीमतों की हो रही है.

10 हजार रुपये की मछली, 8,500 रुपये का पास्ता

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Mercii’ के मेन्यू में सॉल्ट-क्रस्टेड रेड स्नेपर की कीमत 10,000 रुपये है. इस डिश में पूरी मछली को नमक की परत में पकाया जाता है. इसके बाद इसे ग्राहकों के सामने काटकर सॉस और भुने हुए आलू के साथ परोसा जाता है. वहीं, ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील की कीमत 8,500 रुपये है. इस पास्ता को बड़े परमिजान चीज व्हील में तैयार करके टेबल पर ही परोसा जाता है. सीफूड की बात करें तो यहां टेरियाकी साल्मन 4,000 रुपये, लॉबस्टर थर्मिडोर 3,500 रुपये और कोको लॉबस्टर 1,500 रुपये में मिलता है. अर्पिता खान शर्मा ने एक इंटरव्यू में फोर चीज पिज्जा, ट्रफल पास्ता और गार्लिक प्रॉन्स को अपनी पसंदीदा डिश बताया था.

खाने से भी ज्यादा चौंकाती हैं ड्रिंक्स की कीमतें

‘Mercii’ का ड्रिंक्स मेन्यू भी काफी महंगा है. यहां सबसे महंगी शैंपेन की एक बोतल की कीमत 1,88,550 रुपये बताई गई है. वहीं, सबसे महंगी रेड वाइन की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है. व्हाइट वाइन की कीमत भी कम नहीं है. इसकी कीमत करीब 69,000 रुपये तक जाती है.

गौरी खान के रेस्टोरेंट से भी हो रही तुलना

अर्पिता के रेस्टोरेंट की तुलना शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट ‘Torii’ से भी की जा रही है. यहां ‘समर वेजिटेबल सूई’ और ‘ट्रफल एडामामे’ जैसी डिश करीब 950 रुपये में मिलती हैं. वहीं, 8 पीस वाला स्पेशल ग्योज़ा प्लेटर 1,500 रुपये का है. इस तुलना से साफ है कि ‘Mercii’ का मेन्यू अपने प्रीमियम खाने और महंगी ड्रिंक्स के लिए अलग पहचान बना रहा है.

दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था ‘Mercii’

अर्पिता खान शर्मा ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कदम रखते हुए दिसंबर 2024 में ‘Mercii’ की शुरुआत की थी. इसके बाद 2025 की शुरुआत में रेस्टोरेंट आम लोगों के लिए खोला गया. अब अपने शानदार इंटीरियर के साथ-साथ यहां के महंगे खाने और ड्रिंक्स की कीमतें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

ये भी पढ़ें: South OTT Release This Week: वीकेंड पर साउथ फिल्मों का महा-धमाका, नेटफ्लिक्स से जी5 तक रिलीज हुईं ये 5 शानदार फिल्में

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पर लगा ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने का आरोप, प्रणय रेड्डी के इस दावे से मचा बवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >