रोहित शर्मा और विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल, बोलीं- 'क्रिकेट का यह दौर है शर्मनाक'

अमीषा पटेल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दोनों खिलाड़ियों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट के 'क्रूर' दौर में जो बर्ताव हो रहा है, वह शर्मनाक है.

अमीषा पटेल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के सपोर्ट में सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के साथ हो रहे बिहेवियर पर नाराजगी जताते हुए इसे 'क्रूर क्रिकेटिंग दौर' कहा. अमीषा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अमीषा पटेल नेलिखा- क्रिकेट का यह दौर शर्मनाक है

सोशल मीडिया प्लेटफार्म में X में अमीषा पटेल में लिखा कि यह ट्वीट बॉलीवुड के बारे में नहीं है. मैं काफी समय से यह देख रही थी ,इसलिए आज ट्वीट करने का मन हुआ और में हैरान हूं. उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ इस क्रिकेट के दौर में या मुझे कहना चाहिए की क्रिकेट के 'क्रूर' दौर में जैसा बर्ताव किया जा रहा है, उसे देखकर मैं हैरान हूँ और यह शर्मनाक है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस बात का समर्थन भी किया.

अमीषा पटेल ट्वीट स्क्रीनशॉट, फोटो-X

रोहित शर्मा के क्रिकेट फ्यूचर पर बढ़ीं अटकलें

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में रविवार को खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल सेलेक्टर्स 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए यंग प्लेयर्स को मौका देना चाहते हैं. सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में अवसर देना चाहते हैं. लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए कोई भी मजबूर नहीं करेगा. फैसला उनका ही होगा, लेकिन सेलेक्टर्स का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वे यंग प्लेयर्स को मौका देना चाहते हैं.

स्क्रीनशॉट फोटो - X

गदर 3 ने भी नजर आएंगी अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने कन्फर्म किया कि वह 'गदर 3' में नजर आएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म पहले से बड़े स्तर पर बनाई जाएगी और फ्लिम का मकसद बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का बिजनेस करना है. इसके अलावा भी वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत कई नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Ameesha Patel ने की सी बीच पर मस्ती, 44 की होकर भी मचा रहीं हैं गदर


ये भी पढ़ें: अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >