राहुल गांधी का दावा-बीजेपी सरकार में हुआ भीषण कोयला घोटाला , पीएम मोदी को 4 जून के बाद देना होगा हिसाब

राहुल गांधी ने आज दावा किया है कि पीएम मोदी की सरकार 4 जून के बाद देश में नहीं होगी. इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगी और गरीबों को उनका हक देगी.

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है. राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडिल पर लिखा है-बीजेपी सरकार में भीषण कोयला घोटालाा सामने आया है. उन्होंने अंग्रेजी अखबार फाइनेंशियल टाइम्सकी एक खबर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि मोदी जी के प्रिय मित्र अदाणी ने खराब कोयला बेचकर आम जनता के करोड़ों रुपये लूटे हैं. राहुल गांधी ने टाइम्स की जिस खबर का जिक्र किया है, उसमें यह बताया गया है कि अदाणी ने लो ग्रेड कोयले की बिक्री की है.

चार जून के बाद पीएम मोदी को देना होगा हिसाब

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है कि क्या वे यह बताएंगे कि इस खुले भ्रष्टाचार पर ईडी, सीबीआई और आईडी को शांत करने के लिए कितने टेंपो लगेंगे. उन्होंने कहा कि चार जून के बाद मोदी सरकार से इंडिया गठबंधन की सरकार इस महाघोटाले की जांच कराकर जनता से लूटे गए पैसे का हिसाब लेगी. गौरतलब कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता यह दावा कर रहे हैं कि 4 जून के पीएम मोदी को सत्ता से जाना पड़ेगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

Also Read : Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल ने वापस ली याचिका

शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर दर्शकों से कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी गरीबों को और गरीब बना रही

गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार अदाणी और अंबानी को लेकर प्रधानमंत्री पर हमले करते रहे हैं. वे अपने भाषण में लगातार यह कहते हैं कि पीएम मोदी को गरीबों की कोई चिंता नहीं है, वे देश का पूरा पैसा और संपत्ति अपने दोस्तों के बीच बांटकर उन्हें और अमीर बना रहे हैं. जबकि हम गरीबों के हितैषी हैं और जिस दिन इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनेगी गरीबों को उनका हक और सहायता दी जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने भी कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर यह कहा कि 4 जून को पीएम मोदी को जाना होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी.

Also Read : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने प्यार का किया इजहार, क्या रूही को छोड़ अरमान अपनी पत्नी से करेगा प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >