पीएम मोदी 30 मई से 1 जून तक ध्यान में रहेंगे लीन, चुनाव प्रचार के बाद जाएंगे कन्याकुमारी

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं. पीएम मोदी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में हैं. लेकिन आखिरी चरण के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ध्यान में लीन हो जाएंगे.

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई से 1 जून तक कन्याकुमारी के दौरे पर जाने वाले हैं. जहां पीएम मोदी रॉक मेमोरियल जाएंगे.

30 मई से 1 जून तक ध्यान में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कन्याकुमारी दौरे के दौरान 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे. बड़ी बात है कि पीएम मोदी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था.

2019 चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने किया था ध्यान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ध्यानमग्न हुए थे. उस समय पीएम मोदी ने आखिरी चरण के मतदान के समय केदारनाथ का दौरा किया था. जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था. पीएम मोदी के उस दौरे की चर्चा हमेशा की जाती है. आज भी ध्यान में लीन पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जाती हैं.

पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया था दौरा

2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रॉक मेमोरियल का दौरान किया था. जिसे स्वामी विवेकानंद की याद में दौरा किया गया है. विवेकानंद ने उसी स्थान पर ध्यान किया था.

झारखंड दौरे पर पीएम मोदी ने बड़े संकट की ओर किया था इशारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के दुमका में एक रैली को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने घुसपैठ को एक ‘बड़ा संकट’ करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है. रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि झामुमो और कांग्रेस ‘हर स्तर पर’ लूट’ में लिप्त हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि चार जून के बाद देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी.

Also Read: Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल की दुर्दशा के लिए कांग्रेस-वाम-तृणमूल जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >