Raj Thackeray: राज ठाकरे बोले- पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में पूरी तरह से उतर गए हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश कर दी थी. अब उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की है.

Raj Thackeray: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, गुड़ी पड़वा के दिन हमने घोषणा की थी कि इस बार हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. कई लोगों ने मेरे फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने आगे कहा, मैंने पहले 5 वर्षों में मोदी सरकार का विरोध किया था, क्योंकि उस समय स्थिति अलग थी, लेकिन जैसे-जैसे मोदी सरकार ने नई योजनाओं पर काम करना शुरू किया, मेरे विचार बदल गए. चाहे धारा 370 हो, राम मंदिर हो या एनआरसी.

मोदी नहीं होते, तो राम मंदिर नहीं बनता : राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा, कई दशकों से राम मंदिर का काम रुका हुआ था वह काम लेकिन मोदी सरकार ने किया. अगर पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता. नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए. मोदी सरकार ने भारत की प्रगति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मोदी सरकार की जो भी योजनाएं हैं वो महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, पीएम मोदी ने कभी भी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया है, वो गुजरात से हैं और उन्हें गुजरात बहुत पसंद है, लेकिन वो सभी राज्यों के लिए सही निर्णय लेते हैं.

राज ठाकरे के प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन देने के विरोध में मनसे नेताओं ने पार्टी छोड़ी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई पदाधिकारियों ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को समर्थन देने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मनसे छोड़ने वालों में शामिल पार्टी महासचिव कीर्ति कुमार शिंदे ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर अपने फैसले की जानकारी दी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी.

Also Read: ईडी, सीबीआई और आईटी सरकार के हथियार, तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >