Lok Sabha Election 2024 : असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-पीएम मोदी ने हमेशा मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाई

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी ने झूठी सफाई दी है.

Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है. एक्स पर ट्‌वीट करके ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाई है और अब वे ये कह रहे हैं कि मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं करता. दरअसल वे झूठी सफाई दे रहे हैं, उनके मन में मुसलमानों के लिए सिर्फ नफरत है. इस चुनाव में बीजेपी ने मुसलमानों के प्रति सिर्फ नफरत फैलाई है. ओवैसी ने कहा कि इस तरह के भाषण के बावजूद जो वोटर बीजेपी को वोट देता है वो भी कठघरे में है.

मैंने कभी हिंदू मुसलमान नहीं किया :पीएम मोदी

असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान तब सामने आया है, जब पीएम मोदी ने CNN को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए कभी भी हिंदू और मुसलमान नहीं किया है और ना ही दोनों धर्म के लोगों के बीच दीवार खड़ी है. अगर मैं हिंदू-मुसलमान करूंगा तो मैं सार्वजनिक जीवन के लिए अयोग्य हो जाऊंगा. यह मेरा संकल्प भी है कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि 2002 के गोधरा कांड के बाद से उनके विरोधी लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि उनकी छवि मुसलमानों के बीच खराब की जाए.

Also Read : PM Modi: ‘पीएम मोदी दुनिया के अच्छे नेता’, पाकिस्तानी-अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बड़ा बयान, जताई यह उम्मीद

Lok Sabha Election 2024 : जयराम रमेश का आरोप-मोदी सरकार देश में चला रही धनतंत्र

कांग्रेस ने भी किया हमला

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था कि वह पिछड़ों और दलितों का आरक्षण उनसे छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है. साथ ही उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के विरासत टैक्स पर भी सवाल उठाया था. पीएम मोदी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से यह शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री हिंदू-मुसलमान के बीच विभाजन कर रहे हैं. बीजेपी के कट्टर विरोधी ओवैसी ने भी पीएम मोदी को उनके प्रचार अभियान के लिए घेरा था और यह कहा था कि क्या एक प्रधानमंत्री को यह शोभा देता है.

Also Read :Lok Sabha Elections 2024: झारखंड की इकलौती लोकसभा सीट, जहां तीनों जेंडर लड़ रहे चुनाव, किस्मत आजमा रही हैं किन्नर सुनैना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >