BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने 8वीं सूची में दलबदलुओं को दिया टिकट, सुशील रिंकू जालंधर तो भर्तृहरि कटक से लड़ेंगे चुनाव

BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 11 उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की. पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं. इस सूची में दलबदलुओं को वरीयता दी गई है.

BJP Candidate List 2024: हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में आए सुशील रिंकू को पंजाब के जालंधर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना और परनीत कौर को पटियाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजद से बीजेपी में शामिल भर्तृहरि महताब को कटक से टिकट

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर बीजेपी में शामिल भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से टिकट दिया गया है. वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्य हैं.

भर्तृहरि महताब लगातार 6ठी बार बने सांसद

कटक से भाजपा उम्मीदवार भर्तृहरि महताब ने कहा, यह मेरा 8वां चुनाव होगा. 1998 के बाद से मैं लगातार छह बार सांसद रहा हूं. इस बार मैं भाजपा से चुनाव लड़ूंगा और विश्वास करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दूंगा. उन्होंने बीजेडी पर हमला करते हुए कहा, बीजेडी अब बीजेडी नहीं रही, कांग्रेस बन गई है.

हंस राज हंस को बीजेपी ने फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया

बीजेपी ने मशहूर गायक हसं राज हंस को पंजाब के फरीदकोट से अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उनका टिकट काट दिया था. हसं राज हंस ने 2019 के चुनाव में उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से 553897 वोटों से जीत दर्ज की थी.

बीजेपी ने अबतक कुल 417 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अबतक कुल 417 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पहली सूची में बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. जबकि दूसरी सूची में 72 नामों का ऐलान किया गया था. तीसरी सूची में 9, चौथी सूची में 14, पांचवीं सूची में 111, छठी सूची में 3 और सातवीं सूची में दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच होने हैं.

Also Read: बारामती में ननद-भाभी के बीच रोमांचक मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा

Also Read: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, 27 सदस्यों की होगी समिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >