VJU Photography Competition: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सर्टिफिकेट और इनाम मिले दोनों

VJU Photography Competition: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में फोटोमेनिया 2.0 नाम की राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्राइज भी मिला. वहीं पत्रकारिता के कोर्स में फोटोग्राफी के महत्व बताया गया.

VJU Photography Competition: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने हाल ही में फोटोमेनिया 2.0 नाम की राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में अलग-अलग कोर्स के छात्र, प्रोफेशनल फोटोग्राफर, फोटोग्राफी के शौकीन और कई मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. इस मौके पर यूनिवर्सिटी से जुड़े स्टूडेंट्स ने अपनी फोटोग्राफी से जुड़ी स्किल्स दिखाई. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो एनडी माथुर, असिस्टेंट वाइस-प्रेसिडेंट (नेक्स्ट जेन) डॉ विश्व प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रदर्शन में लगी तस्वीरों का रिव्यू

VGU के इस कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय परिसर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं रिबन कटिंग समारोह से हुई. इसके बाद जज और गेस्ट ने प्रदर्शन में लगी तस्वीरों का रिव्यू किया. साथ ही इन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट् की स्किल्स की सराहना की. 

कुलपति ने कार्यक्रम की शुरुआत की

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनडी माथुर के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने बताया कि आज के समय में फोटोग्राफी जैसी स्किल्स बहुत जरूरी हो गई है. वहीं सहायक प्रोफेसर डॉ हर्ष तोमर ने फोटोमेनिया 2.0 के उद्देश्य, अलग-अलग कैटेगरीज और राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी संख्या में सहभागिता की जानकारी दी. 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 

कार्यक्रम का खास आकर्षण तस्वीरों पर आधारित एक छोटी फिल्म थी, जिसे सभी ने काफी सराहा. इसके बाद प्रतिभागियों की बेहतरीन तस्वीरों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें देशभर के छात्रों और फोटोग्राफरों की शानदार एंट्रियां दिखाई गईं. 

पत्रकारिता में फोटोग्राफी के महत्व को बताया गया 

विभागाध्यक्ष दीपक प्रसाद और पत्रकारिता विभाग की पूरी टीम जिनमें विभाग के प्राध्यापक, सचिन प्रताप सिंह, डॉ लकी पराशर, डॉ प्रज्ञा, डॉ विकाश कुमार, रमा चौधरी, मुस्कान गोलानी और शुभम सक्सेना सहित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.

फोटोग्राफी का महत्व

पत्रकारिता के कोर्स में फोटोग्राफी एक महत्वपूर्ण कोर्स माना जाता है. इस कार्यक्रम में फोटोग्राफी की भूमिका, सामाजिक प्रभाव एवं इससे संबंधित नैतिक पहलुओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद परिणाम घोषणा की गई और विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम का समापन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया गया.

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 1 करोड़ का है IIT Bombay का Highest Package

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >