Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्निकल फील्ड में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस नेशनल लेवल की क्विज में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. क्विज का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, इसरो के मिशन और स्पेस टेक्नोलॉजी के बारे में जानने और अपनी नॉलेज को परखने का अवसर देना है.
किस क्लास के स्टूडेंट Vikram Sarabhai Space Quiz में हो सकते हैं शामिल?
| कैटेगरी | कक्षा |
| जूनियर कैटेगरी | कक्षा 6 से 8 |
| सीनियर कैटेगरी | कक्षा 9 से 12 |
Vikram Sarabhai Space Quiz के विषय
- इसरो के मिशन
- अंतरिक्ष विज्ञान
- सैटेलाइट
- खगोल विज्ञान
- अंतरिक्ष तकनीक
Vikram Sarabhai Space Quiz 2026 से शिक्षा मंत्रालय, NCERT, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जुड़े हैं. क्विज को नेशनल लेवल पर आयोजित किया जा रहा है.
5 जोन में होगी प्रतियोगिता
इस स्पेस क्विज में देश को 5 जोन में बांटकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जोनल स्तर पर विजेता चुना जाएगा.
टॉप 30 जोनल विजेताओं को मिलेगा खास मौका
क्विज के टॉप 30 जोनल विजेताओं को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले National Space Day 2026 कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यह छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो से जुड़ी गतिविधियों को करीब से जानने का खास मौका होगा.
23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day
भारत में National Space Day 23 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इसी अवसर पर अहमदाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्विज के टॉप 30 जोनल विजेता हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें: गेट परीक्षा के लिए अब 27 अगस्त से करें अप्लाई, बदल गया पूरा शेड्यूल
