UPSSSC PET Online Form 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 3 अगस्त से शुरू होगी एप्लीकेशन

UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स 1 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस और अन्य जरूरी जानकारी.

UPSSSC PET 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने Preliminary Eligibility Test (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इंटरेस्टेड कैंडिडेट 1 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकेंगे. वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 1 सितंबर 2026 तय की गई है. अगर किसी कैंडिडेट को अपने फॉर्म में बदलाव करना हो तो वह 8 सितंबर 2026 तक करेक्शन कर सकेगा. एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट अभी जारी नहीं की गई है.

UPSSSC PET 2026: Important Dates

इवेंटडेट
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू3 अगस्त 2026
एप्लाई करने की आखिरी तारीख1 सितंबर 2026
एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख1 सितंबर 2026
फॉर्म करेक्शन की आखिरी तारीख8 सितंबर 2026

कौन कर सकता है एप्लाई?

UPSSSC PET 2026 के लिए वही कैंडिडेट एप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) या उससे अधिक की क्वालिफिकेशन हासिल की हो. PET परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट बाद में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली डिफ्रेंट ग्रुप C भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

UPSSSC PET 2026: एज लिमिट

UPSSSC PET 2026 के लिए कैंडिडेट की मिनिमम ऐज 18 वर्ष और मैक्सिमम ऐज 40 वर्ष होनी चाहिए. ऐज कैलकुलेशन 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार एज रिलैक्सेशन का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: IPS Shailja Das: बिहार की Gen-Z IPS शैलजा कौन हैं? 23 की उम्र में UPSC किया क्रैक, अब 'लेडी सिंघम' के नाम से हो रहीं फेमस

कैटेगरी-वाइज एप्लीकेशन फीस 

कैटेगरीएप्लीकेशन फीस
जनरल / OBC₹185
SC / ST₹95
दिव्यांग (PwD)₹25

Note: कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के जरिए फीस भर सकते हैं.

PET क्यों है जरूरी?

UPSSSC PET उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप C भर्तियों के लिए प्रारंभिक एलिजिबिलिटी परीक्षा है. PET में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडिडेट बाद में आयोग द्वारा जारी होने वाली कई भर्तियों में एप्लाई कर सकते हैं. इनमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत कई अन्य पद शामिल हैं.

UPSSSC PET 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • OTR (One-Time Registration) नंबर से लॉगिन करें. यदि OTR नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • PET 2026 का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: ट्रांसलेशन करना जानते हैं? ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं शानदार करियर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >