UPSSSC Auditor और Assistant Accountant का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1828 पदों पर नियुक्ति होनी है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.

इस भर्ती में कुल 1828 पदों के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिनमें से 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है. उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ देख सकते हैं.

कई चरणों के बाद अब जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

UPSSSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 थी. इस भर्ती की मेन्स परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी.

परीक्षा के बाद 17 फरवरी 2025 को आंसर की जारी की गई थी. बाद में 28 मई 2025 को संशोधित आंसर की भी जारी की गई. इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था. अब आयोग ने भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जारी किया है.

बीकॉम और अकाउंटेंसी की योग्यता मांगी गई थी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स विषय से स्नातक यानी बीकॉम की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी था. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास ओ लेवल परीक्षा पास होने की योग्यता भी मांगी गई थी. भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया गया है.

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शामिल रहा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाना है.

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती

ऐसे चेक करें UPSSSC Auditor Assistant Accountant Final Result

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Final Result या संबंधित रिजल्ट सेक्शन खोलें.
  • अब असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर भर्ती के फाइनल रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजें.
  • रिजल्ट मिलने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर रिजल्ट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Final Result

ये भी पढ़ें: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >