UPSSSC AGTA Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group-C भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भर्ती परीक्षा 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Notice Board सेक्शन में "Agriculture Technical Assistant Group-C Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number, Date of Birth और Gender दर्ज करके लॉगिन करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं.
आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Agriculture Technical Assistant Group-C Admit Card Download
2759 पदों पर हो रही है भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group-C के कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 थी. इसके बाद 2 जुलाई 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया था. अब 5 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, इसके लिए लिखित परीक्षा 9 अगस्त 2026 को होनी है..
ये थी योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य था. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री मांगी गई थी.
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए 500 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन
