UPSC Topper 2025: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पर उठा सवाल, जानें पूर्व सीनियर IPS ने अटेम्प्ट को लेकर क्या कहा

UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट के बाद मार्क्स भी जारी हो गया है. इस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. हालांकि, शक्ति दुबे के टॉपर बनने और अटेम्प्ट पर अब सवाल उठने लगा है.

UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में इस साल 1009 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इस बार यूपीएससी में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप किया है. शक्ति दुबे को यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त हुआ है. हालांकि, उनकी इस सफलता पर अब सवाल भी उठने लगे हैं. देश के सीनियर आईपीएस रह चुके यशोवर्धन झा आजाद ने एक पोस्ट शेयर कर शक्ति दुबे के टॉप करने पर सवाल उठाया है. आइए समझते हैं पूरा मामला क्या है.

UPSC Topper 2025 Shakti Dubey: कौन हैं शक्ति दुबे?

शक्ति दुबे नैनी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 1 के साथ क्रैक की है. शक्ति की शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज में हुई है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद शक्ति ने वाराणसी का रुख किया. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से शक्ति दुबे ने मास्टर्स की डिग्री हासिल की.

मास्टर्स पूरा होने के बाद शक्ति ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने 2018 के आसपास सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. 9 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों से आगे निकलकर शक्ति दुबे ने इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंक 1 हासिल किया है.

यूपीएससी के अटेम्प्ट पर उठे सवाल

पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन झा आजाद ने शक्ति दुबे के पांच अटेम्प्ट पर सवाल उठाए हैं. पूर्व आईपीएस अधिकारी और केंद्रीय सूचना आयुक्त यशोवर्धन झा आजाद ने हाल ही में 2024 यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे को बधाई दी और उसी पोस्ट में लिखा है कि उम्मीदवारों को 25 वर्ष की आयु से पहले दो से अधिक प्रयास नहीं दिए जाने चाहिए. हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने शक्ति दुबे की तगह साक्षी दुबे लिखा है.

यह प्रस्ताव सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ है, खासकर इसलिए क्योंकि दुबे ने खुद छह साल में पांच प्रयासों के बाद रैंक 1 हासिल की है. बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन झा आजाद साल 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो अपने करियर में कई अहम पद पर तैनात रह चुके है. वो इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >