UPSC Main Exam 2025 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी मेन्स परीक्षा, देखें शेड्यूल

UPSC Main Exam 2025 Date: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से कुल 14161 कैंडिडेट्स को यूपीएससी प्रीलिम्स में सफलता हासिल हुई है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा.

UPSC Main Exam 2025 Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल यूपीएससी प्रीलिम्स में कुल 14161 कैंडिडेट्स (UPSC Prelims Result 2025 List pdf) को सफलता हासिल हुई है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था. प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है. अब मेन्स परीक्षा का इंतजार किया जा रहा है.

UPSC Main Exam 2025 Date: कब होगी यूपीएससी मेन्स परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स में शामिल होना होता है. यूपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 से होगा. हालांकि, यूपीएससी मेन्स परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है.

UPSC Calendar 2025 यहां करें चेक

यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना होगा. इंटरव्यू के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी होता है. बता दें कि मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए फिर से आवेदन करना होगा. साथ ही DAF Form भी भरना होता है.

UPSC Prelims Cut off: कितना हो सकता है कट ऑफ मार्क्स?

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स को लेकर भी जानकारी साझा की जा सकती है. शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची शामिल है जो मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं. Physics Wallah की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स 80 से 85 तक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इतना हो सकता है कट ऑफ मार्क्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >