2% उम्मीदवार भी नहीं अपनाते यह तरीका, IAS नेहा ब्याडवाल ने कहा टफ है पर करके देखो

UPSC Exam Tips By IAS: नेहा ब्याडवाल ने UPSC परीक्षा देने वाले छात्रों को सफलता पाने के लिए मूल मंत्र दिया है. कहा कि आप हर दिन प्रैक्टिस करें.

UPSC Exam Tips By IAS: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए सही गाइडेंस और मेंटर्स की काफी जरूरत होती है. IAS-IPS समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए स्ट्रैटजी, टिप्स और सफलता का मंत्र साझा किया करते हैं ताकि अस्पिरेंट को सही दिशा मिले. इसी कड़ी में आईएएस नेहा ब्याडवाल (IAS Neha Byadwal) ने परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए टिप्स शेयर की है. उनका कहना है कि ज्यादातर कैंडिडेट्स इस सुझाव को नहीं मानते हैं. लेकिन अगर आप इसकी रोजाना प्रैक्टिस कर लें तो सफलता मिलने के चांसेज बढ़ जाएंगे.

नेहा ब्याडवाल ने कहा कि यह मेरा गोल्ड सजेशन है. मुझे पता है आप लोगों में से 2 प्रतिशत भी इसे नहीं मानेंगे, लेकिन एक बार इसे अपनाकर जरूर देखिए. यह बहुत महत्वपूर्ण है और उतना ही टफ भी.

क्या है IAS नेहा ब्याडवाल का गोल्डन सुझाव?

IAS के अनुसार, अभ्यर्थियों को दिनभर की पढ़ाई के बाद हर दिन 40 मिनट का एक प्रैक्टिस सेशन जरूर रखना चाहिए. 10 मिनट में UPSC प्रीलिम्स के सवाल हल करें और 30 मिनट में UPSC मेन्स की आंसर प्रैक्टिस करें. IAS नेहा का मानना है कि इस छोटी सी आदत से परीक्षा के दोनों चरण की तैयारी को मजबूत किया जा सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स जिनका इस बार प्रीलिम्स नहीं निकला है, वे अभी से प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए इस स्ट्रैटजी की मदद से तैयारी कर सकते हैं. इससे उन पर लास्ट मिनट बोझ नहीं बढ़ेगा.

कौन हैं IAS नेहा ब्याडवाल?

IAS नेहा ब्याडवाल का जन्म राजस्थान में हुआ है, जबकि उनका पालन-पोषण रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ. उन्होंने रायपुर के डीबी गर्ल्स कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की. IAS नेहा को शुरू से ही लोगों के बीच रहना, उनसे बातचीत करना और तरह-तरह की एक्टिविटी में शामिल होना अच्छा लगता था. कॉलेज के दौरान वे कई तरह की डिबेट प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होती थीं.

कई असफलताओं के बाद मिली सफलता

करीब 25 वर्ष की उम्र में IAS बनने वाली नेहा ब्याडवाल की सफलता की कहानी संघर्ष और धैर्य का उदाहरण है. UPSC CSE 2023 में सफलता हासिल करने से पहले उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा. पहले दो प्रयासों में वह प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास नहीं कर सकीं. तीसरे प्रयास में उन्होंने मेन्स परीक्षा तक पहुंच बनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली. चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 569 हासिल की.

यह भी पढ़ें- सिर्फ BA English के दम पर Amazon में जॉब, Influencer ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >