UPSC EPFO VACANCY 2024: यूपीएससी जल्द करेगा ईपीएफओ की भर्ती, देखें डिटेल्स

UPSC EPFO VACANCY 2024: यूपीएससी द्वारा पीएफओ पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू 7 मार्च से शुरू किया जा रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है.

UPSC EPFO VACANCY 2024: यूपीएससी ने ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए नोटिस जारी की है. ईपीएफओ परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है. इस पद पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के द्वारा पर्सनल असिस्टेंट के 323 पदों पर भर्ती की जानी है. आयोग ने ईपीएफओ परीक्षा की तिथि अभी जारी नही की है.

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

इस परीक्षा का नाम ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट है. ये परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है. परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवार पर्सनल असिसटेंट के पद पर चुने जाएगें. इसके लिए उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष की होगी. इस पद के उम्मीदवार को स्नातक होने के साथ स्टेनो और टाइपिंग की पूरी जानकारी होनी चाहिए. इसके परीक्षा के 3 चरण होंगे जिनमें सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसमें चयनित हो जाने पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी. इसके बाद अंतिम और फाइनल चरण में मेडिकल जांच शामिल है.

UPSC EPFO VACANCY 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर दिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट कर के रखें.

Also Read: RSMSSB CHO Admit Card 2024: राजस्थान कंप्यूटर व सीएचओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Also Read: JPSC CSE 2024: जेपीएससी द्वारा भरे जाएंगे विभिन्न 342 पद, 29 फरवरी तक करें आवेदन

Also Read: Haryana Board Exam 2024: आज से हरियाणा बोर्ड की परीक्षा, परीक्षा देने से पहले पढ़ ले ये गाइडलाइन्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >