यूपीएससी में टॉपर, इससे पहले थे डॉक्टर-इंजीनियर, कमाल है इस IAS कपल की जोड़ी

UPSC Couple Story: आईएएस सृष्टि देशमुख और नागार्जुन का नाम तो आपने सुना ही होगा. दोनों पति पत्नी हैं. इन दोनों की पहली मुलाकात मसूरी में हुई. दोनों 2019 बैच के आईएएस हैं. इन दोनों ने यूपीएससी में आने से पहले उच्च शिक्षा हासिल की. आइए जानते हैं इनकी कहानी.

UPSC Couple Story: अगर आप सिविल सेवा अधिकारियों से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखते हैं या उनके बारे में अपडेट रखते हैं तो आपने चर्चित आईएएस सृष्टि देशमुख के बारे में तो सुना ही होगा. सृष्टि देशमुख और उनके पति की लव स्टोरी भी काफी चर्चित है. इस यूपीएससी कपल की पहली मुलाकात मसूरी में हुई थी. दोनों एक ही बैच के आईएएस अधिकारी हैं. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही सिविल सेवा में आने से पहले उच्च शिक्षा हासिल कर चुके हैं. जहां एक तरफ सृष्टि देशमुख अफसर बनने से पहले इंजीनियर थीं तो वहीं दूसरी ओर नागार्जुन डॉक्टर थे. 

IAS Srushti Jayant Deshmukh: इंजीनियरिंग कॉलेज से शुरू की यूपीएससी की तैयारी 

आईएएस सृष्टि देशमुख (IAS Srushti Jayant Deshmukh) 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. सृष्टि मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से हुई है. 10वीं में सृष्टि को 10 CGPA और 12वीं में 93 प्रतिशत अंक आए थे. सृष्टि ने बीटेक किया है और कॉलेज से ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी. अपने पहले प्रयास में वर्ष 2019 में ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. 

IAS Nagarjun Gowda: कौन हैं आईएएस नागार्जुन बी गौड़ा?

वहीं नागार्जुन (IAS Nagarjun Gowda) कर्नाटक के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने गांव के स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की. स्कूल की पढ़ाई के बाद मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करके उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की. अस्पताल में ट्रेनिंग करते हुए यूपीएससी की तैयारी करते थे. काम के साथ वे रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे पढ़ाई करते थे. नागार्जुन ने 2018 में 418वीं रैंक के साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की थी

UPSC Couple Story: मसूरी में हुई मुलाकात 

सृष्टि देशमुख और नागार्जुन गौड़ा 2019 बैच के अफसर हैं यानी इन दोनों ने साल 2018 में हुई यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी. इन दोनों की मुलाकात मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. 2 अगस्त 2021 में सगाई करने के बाद इस कपल ने 24 अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी. 

यह भी पढ़ें- पत्नी डॉक्टर, पति 12वीं फेल, बड़ी मजेदार है इस UPSC कपल की स्टोरी

यह भी पढ़ें- 20 साल का बेटा, चूल्हा-चौका और जिम्मेदारी के बीच बबीता राणा ने हासिल की सरकारी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >