4 साल का इंतजार खत्म, UP TGT के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

UP TGT Exam City Slip: यूपी में टीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) की तरफ से यूपी टीजीटी भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है.

UP TGT Exam City Slip: उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार UP TGT भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एग्जाम सेंटर और परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- admitcards.upessc.org पर जाना होगा.

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 09 जून 2022 थी. आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 रखी गई थी. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2022 थी जबकि फॉर्म पूरा करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2022 तय की गई थी.

UP TGT Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admitcards.upessc.org पर जाएं.
  • होमपेज पर UP TGT Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी.
  • इसमें परीक्षा शहर और सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक करें.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UP TGT Exam City Slip 2026 Check Here

जून में होगी परीक्षा

UP TGT परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून 2026 को किया जाएगा. लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने की वजह से उम्मीदवार लगातार परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3539 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए पद शामिल हैं. बालक वर्ग के लिए कुल 3213 पद तय किए गए हैं. वहीं बालिका वर्ग के लिए 326 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और BEd पास किया है.

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >