छूट न जाए UP DElEd एडमिशन का मौका, जल्द करें आवेदन

UP DElEd Admission 2026: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश DElEd (पूर्व में BTC) एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. Examination Regulation Authority, UP, PNP Prayagraj ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे उम्मीदवार जो अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास यह आखिरी मौका है. आवेदन की प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर पूरी की जाएगी.

जानें आवेदन की जरूरी तारीखें और फीस

UP DElEd Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हुए थे. अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक है. एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026 तय की गई है, जबकि भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंट 5 अगस्त 2026 तक निकाला जा सकेगा. पहले राउंड की मेरिट लिस्ट और रैंक कार्ड निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी किए जाएंगे.

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये देने होंगे. SC और ST वर्ग के लिए 500 रुपये एप्लीकेशन फीस तय किया गया है. वहीं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. फीस का भुगतान ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI Collect के माध्यम से किया जा सकता है.

ऐसे करें UP DElEd Admission 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UP DElEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

UP DElEd Admission 2026 Application Form

UP DElEd Application में इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए. फॉर्म में दी गई जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा, ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >