Union Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आवेदन करने का एक और मौका मिला है. अब इस भर्ती के लिए 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
Union Bank Recruitment: 395 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग कैडर में कुल 395 पद भरे जाएंगे. इनमें मैनेजर के 163 पद शामिल हैं. वहीं सीनियर मैनेजर के 153 पद हैं. चीफ मैनेजर के 52 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 20 और डिप्टी जनरल मैनेजर के 7 पद हैं. इस तरह कुल 395 रिक्त पदों को इस भर्ती के जरिए भरा जाएगा.
अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त रखी गई थी. अब बैंक ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है. उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित फीस का भुगतान कर सकते हैं. आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालने के लिए 30 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है.
Union Bank Recruitment: आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस GEN, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये, जबकि SC, ST और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 177 रुपये आवेदन फीस रखी गई है.
ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन
Union Bank Recruitment 2026: पद के अनुसार अलग है योग्यता
| पोस्ट | वैकेंसी | सैलरी ( प्रति माह) |
| मैनेजर | 163 | 64,820 – 93,960 |
| सीनियर मैनेजर | 153 | 85,920 – 1,05,280 |
| चीफ मैनेजर | 52 | 1,02,300 – 1,20,940 |
| असिस्टेंट जनरल मैनेजर | 20 | 1,20,940 – 1,35,020 |
| डिप्टी जनरल मैनेजर | 7 | 1,40,500 – 1,56,500 |
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं है. अलग-अलग पदों के लिए ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमबीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमसीए या संबंधित क्षेत्र की निर्धारित योग्यता मांगी गई है.
इसी तरह उम्र सीमा भी पद और कैडर के अनुसार अलग-अलग है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी.
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तें official notification में जरूर देख लें. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
Union Bank Recruitment 2026 Official Notification
Union Bank Recruitment: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले Union bank की Official Website unionbankofindia.bank.in पर जाएं.
- इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं.
- यहां Union Bank Recruitment Project 2026-27 से संबंधित लिंक खोलें.
- अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें.
- आवेदन सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Union Bank Recruitment 2026 Apply Online
ये भी पढ़ें: UP PCS के लिए बेस्ट हैं ये 5 किताबें, घर बैठे कर सकते हैं तैयारी
