Police SI Bharti 2024: यूपी पुलिस के बाद यहां निकली में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस, प्लाटून कमांडर गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Police SI Bharti 2024, UKPSC SI Recruitment 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग या यूकेपीएससी ने सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस, प्लाटून कमांडर गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Police SI Bharti 2024, UKPSC SI Recruitment 2024: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के बहुत ही अच्छी खबर है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस, प्लाटून कमांडर गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 20 फरवरी 2024 तक ukpsc.net.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं.

UKPSC SI Recruitment 2024: इन पदों पर हो रही है नियुक्ति

कुल 222 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इन पदों में सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 65 पद, सब इंस्पेक्टर के 43 पद, गुलनायक के 89 पद और फायर 2 ऑफिसर के 25 पद शामिल हैं. अभ्यर्थी जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

UKPSC SI Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन/ विज्ञान में स्नातक किया हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी.

UKPSC SI Recruitment 2024: जानें क्या है सलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में पहले फिजिकल टेस्ट होगा. फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग होगा. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट बनेगी. एनसीसी के बी व सी सर्टिफिकेट एवं प्रादेशिक सेना में दो वर्ष का अनुभव रखने वालों को प्रेफरेंस मिलेगा.

UKPSC SI Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें
स्टेप-1: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
स्टेप-2: दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
स्टेप-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप-5: आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें
स्टेप-6: आवेदन पत्र प्रिंट करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >