UGC Regulations 2026 पर विकास दिव्यकीर्ति का क्लियर मैसेज, कहा- क्रिमिनल नहीं है, डरें नहीं

UGC Regulations 2026 को लेकर फैल रही गलतफहमियों पर डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि ये नियम अपराध से जुड़े नहीं हैं, बल्कि यूनिवर्सिटी में विवाद निपटाने के लिए बनाए गए हैं. उनका कहना है कि इन्हें डर या भ्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

UGC Regulations 2026 को लेकर देशभर में बहस तेज है. इस मामले पर दृष्टि IAS के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस नियम को लेकर भ्रम फैला रहा है. ये कानून अपने नेचर में क्रिमिनल नहीं है. ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है.

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा क्रिमिनल सिस्टम से कोई संबंध नहीं

विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार, UGC 2026 का मकसद कैंपस में संवाद, समाधान और न्यायपूर्ण प्रक्रिया को मजबूत करना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन नियमों का क्रिमिनल सिस्टम से कोई सीधा संबंध नहीं है.


यूथ के बीच फेमस हैं विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति यूथ के बीच काफी फेमस हैं. यूट्यूबर पर उनके चैनल पर करीब 2.95 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उनके पास इतिहास से ग्रेजुएशन, हिंदी साहित्य से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी, एमफिल और पीएचडी जैसी डिग्रियां हैं.

यह भी पढ़ें- यूजीसी विवाद पर लेखक के बाद अब बाबा भी कूदे, कहा- 40 दिन के भीतर वापस लो कानून 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >