Translation Jobs अगर आपको हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है और ट्रांसलेशन करना पसंद है, तो आपके लिए सरकारी सेक्टर में कई शानदार करियर ऑप्शन मौजूद हैं. केंद्र सरकार, संसद, बैंक और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों में हर साल ट्रांसलेटर और ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफिसर के पदों पर भर्तियां होती हैं. इन नौकरियों में अच्छी सैलरी के साथ करियर ग्रोथ भी मिलती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 सरकारी नौकरियों के बारे में.
SSC जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर (SSC JHT)
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) हर साल केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर और हिन्दी प्रोफेसर के पदों पर भर्ती करता है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का काम सरकारी डॉक्यूमेंट्स, नोटिफिकेशन और ऑफिस फाइल्स का ट्रांसलेशन करना होता है. यह ट्रांसलेशन फील्ड की सबसे फेमेस सरकारी भर्तियों में से एक मानी जाती है.
Translation Jobs: संसद सचिवालय ट्रांसलेटर
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में ट्रांसलेटर की अहम भूमिका होती है. यहां नियुक्त ट्रांसलेटर्स संसद की कार्यवाही, बिल्स (Bills), रिपोर्ट्स और दूसरे ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स का एक भाषा से दूसरी भाषा में ट्रांसलेशन करते हैं. यह नौकरी प्रतिष्ठित सरकारी पदों में शामिल मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: JSSC और JPSC पेपर लीक मामले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
राजभाषा विभाग अधिकारी
गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिशियल लैंग्वेज में भी ट्रांसलेशन से जुड़े पदों पर भर्ती होती है. यहां अधिकारियों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के ऑफिसों में राजभाषा नीति का पालन सुनिश्चित करना और सरकारी डॉक्यूमेंट्स के ट्रांसलेशन का काम देखना होता है.
राज्य कर्मचारी चयन आयोग ट्रांसलेटर
JSSC, UPSSSC और दूसरे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन समय-समय पर जूनियर और सीनियर ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकालते हैं. चयनित कैंडिडेट्स को राज्य सरकार के सचिवालय और अलग-अलग डिपार्टमेंट में फाइल्स, सर्कुलर और दूसरे ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स का ट्रांसलेशन करना होता है.
Translation Jobs: बैंक में ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफिसर
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो IBPS SO के जरिए बैंक ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफिसर बनने का मौका मिलता है. इन अधिकारियों का मुख्य काम बैंक के डॉक्यूमेंट्स, लेटर्स, नोटिस और दूसरे ऑफिशियल रिकॉर्ड का ट्रांसलेशन करना और राजभाषा से जुड़े कामों की निगरानी करना होता है.
भाषा की स्किल बना सकती है शानदार करियर
आज भी सरकारी विभागों में ट्रांसलेशन एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बनी हुई है. अगर आपकी हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, तो इन सरकारी नौकरियों के जरिए आप एक सुरक्षित और बेहतर करियर बना सकते हैं. नियमित रूप से भर्ती नोटिफिकेशन पर नजर रखना और संबंधित एग्जाम की तैयारी करना बेहतर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में इंजीनियर बनने का है सपना? जान लें इन 3 सरकारी कॉलेजों के बारे में
