स्पेशल अंदाज में मनाएं शिक्षक दिवस, इन खास मैसेज से कहें अपने सर-मैडम को थैंक्यू

Teachers Day Wishes in Hindi 2026: हर साल 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस शिक्षक दिवस पर अपने फेवरेट टीचर को एक प्यारा सा मैसेज भेजें और उन्हें बताएं कि उनकी दी हुई सीख आपके लिए कितनी खास है.

Teachers Day Wishes in Hindi 2026: हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन छात्र अपने टीचर्स के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं. कोई शिक्षक को कार्ड देकर तो कोई सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेज के जरिए Teachers Day की शुभकामनाएं देता है.

अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर को इस शिक्षक दिवस पर कुछ खास कहना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत Teachers Day Wishes in Hindiआपके काम आ सकते हैं.

Teachers Day Wishes in Hindi 2026: यहां देखें शिक्षकों के लिए खास संदेश


  • जिस तरह एक दीपक खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है, उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान से छात्रों का भविष्य रोशन करते हैं. Happy Teachers Day.
  • आपने हमें सिर्फ पढ़ाया नहीं, बल्कि हर मुश्किल परिस्थिति में आगे बढ़ना भी सिखाया. ऐसे गुरु को दिल से सलाम. Happy Teachers Day 2026.
  • एक अच्छा शिक्षक छात्र के जीवन को बदल सकता है. हमारे जीवन में ज्ञान और विश्वास की रोशनी भरने के लिए आपका धन्यवाद. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  • किताबों से मिली जानकारी को जिंदगी की सीख बनाने वाले हर शिक्षक को नमन. आपको शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
  • आपकी सीख हमारे लिए सिर्फ आज की पढ़ाई नहीं, बल्कि आने वाले कल की तैयारी है. हमारे मार्गदर्शक बनने के लिए धन्यवाद. Happy Teachers Day.
  • गुरु का ज्ञान वह रोशनी है, जो अंधेरे रास्तों में भी सही दिशा दिखाती है. सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.


ये भी पढ़ें: कॉलेज में Ragging पर UGC सख्त, छात्र शिकायत कैसे करें और संस्थान की क्या जिम्मेदारी है?

Teachers Day Short Wishes: शिक्षक दिवस पर भेजें ये छोटे संदेश

  • शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना भी सिखाते हैं.
  • ऐसे सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • जिस तरह एक दीपक खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है, उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान से छात्रों का भविष्य रोशन करते हैं. Happy Teachers Day.
  • आपकी डांट में भी हमारी भलाई छिपी होती है और आपकी सीख में हमारा भविष्य.
  • हमारे जीवन को सही दिशा देने के लिए धन्यवाद. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  • अगर आप WhatsApp या Instagram पर छोटा और प्यारा मैसेज भेजना चाहते हैं, तो ये संदेश भी लिख सकते हैं.
  • मेरे सपनों को दिशा देने और हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद. आपको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
  • आपकी हर सीख मेरे भविष्य की नींव है. मेरे प्यारे शिक्षक को Happy Teachers Day 2026.
  • आप हमारे लिए सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक हैं. शिक्षक दिवस पर आपको दिल से धन्यवाद.

Teachers Day पर क्यों भेजें शुभकामनाएं?

शिक्षक दिवस छात्रों के लिए अपने टीचर्स को धन्यवाद कहने का खास मौका होता है. शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसले लेने की सीख भी देते हैं. ऐसे में एक छोटा सा शुभकामना संदेश उनके प्रति सम्मान और आभार जताने का अच्छा तरीका हो सकता है.

ये भी पढ़ें: नाच-गाकर बच्चों को पढ़ाने वाली बांका की टीचर, राष्ट्रपति से मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >