Sarkari Doctor Salary Slip: भारत में MBBS गोल्डन करियर में से एक माना जाता है. डॉक्टर बनने के बाद लाखों की कमाई होती है. लेकिन क्या आप शॉक नहीं होंगे जब ये जानेंगे कि करीब 28 साल से इस करियर में अपनी सेवा देने के बाद भी किसी व्यक्ति की कमाई सिर्फ 1-2 लाख रुपये है. Jaison Philip नाम के एक सरकारी डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना सैलरी स्लिप शेयर किया. 28 साल से ड्यूटी कर रहे इस डॉक्टर की सैलरी सिर्फ 1.3 लाख रुपये है. सोशल मीडिया यूजर्स अब इस पोस्ट को देखकर काफी शॉक हो रहे हैं.
कौन हैं जैशन फिलिप?
वायरल सैलरी स्लिप (Viral Salary Slip) देखने से पहले जानते हैं कि कौन हैं जैशन फिलिप. X अकाउंट पर दी जानकारी के अनुसार, Jaison Philip एक सरकारी डॉक्टर हैं, जिनके पास MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) और MCh की डिग्री है. MCh सर्जरी के फील्ड में सुपर स्पेशयालिटी डिग्री है. वे यूरोलॉजिस्ट हैं और 28 साल से अपनी सेवा दे रही हैं. फिलहाल वे चेन्नई स्थित मद्रास मेडिकल कॉलेज (Madras Medical College) में अपनी सेवा दे रहे हैं.
सरकारी डॉक्टर की सैलरी स्लिप वायरल हो रही है
जैशन फिलिप ने X पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपनी सैलरी स्लिप शेयर करते हुए लिखा, मार्च 2026 की मेरी सैलरी स्लिप, “सरकारी सेवा के 28 वर्षों के बाद मेरे हाथ में 1.3 लाख रुपये हैं.” इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से कहा दोस्तों क्या आपके पास मेरे लिए कोई सजेस्शन है. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और यूजर्स ने इस पर अलग-अलग फीडबैक देना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी नौकरी छोड़ने की सलाह
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, तमिलनाडु सरकार आपके टैलेंट और सर्विस के साथ न्याय नहीं कर रही है. आप वही करें जिससे आपको खुशी मिलती हो. वहीं एक यूजर ने लिखा कि अपनी नौकरी को छोड़ बिजनसे स्टार्ट करना ही एक मात्र ऑप्शन है. इस यूजर ने अपना दुख बताते हुए कहा कि जब वे नौकरी में थे तो 5 सालों की सेवा के बाद भी उनके हाथ में सिर्फ 70 हजार रुपये थे.
कई लोगों ने किया ट्रोल
एक यूजर ने इस डॉक्टर को ट्रोल भी किया. कहा कि कंप्लेन नहीं करें. अगर आपको लगता है कि आप इससे ज्यादा डिजर्व करते हैं तो आगे बढ़ें और प्राइवेट सेक्टर में काम करें. X पर जनता की सहानुभूति बटोरने का कोई फायदा नहीं है. एक अन्य ने कहा कि तमिलनाडु की सरकार सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की छूट देती है. अगर आप अपनी सैलरी बढ़ाना चाहते हैं तो आप प्राइवेट प्रैक्टिस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 50 LPA की नौकरी छोड़ बनी Content Creator, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
