कौन हैं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़ का वीडियो वायरल

Vinod Jakhar: विनोद जाखड़ हाल ही में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. उनके जयपुर आगमन पर लोगों की भीड़ जुट गई. विनोद जाखड़ के स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Vinod Jakhar NSUI National President: विनोद जाखड़ को हाल ही में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया. उन्होंने 1 मार्च 2026 को यह पद संभाला. जाखड़ ने पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी की जगह ली है. उनकी नियुक्ति खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है. विनोद जाखड़ इससे पहले राजस्थान NSUI के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे स्टूडेंट्स के बीच काफी चर्चित हैं. यही कारण है कि अध्यक्ष बनने के बाद जब वे जयपुर आए तो स्टूडेंट्स और आम लोगों की भीड़ जुट गई.

सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़

विनोद जाखड़ के आगमन के कई ऐसे वीडियो X पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आमजन की भीड़ जुट गई है. एक वीडियो में तो एक लड़की अपने जान को खतरे में डालकर उनकी गाड़ी पर चढ़ गईं.

कई सारी गाड़ियों के काफिले के साथ विनोद जाखड़ जयपुर पहुंचें. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनके जयपुर पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालों से उनका स्वागत किया. विनोज जाखड़ ने हाथ जोड़ते हुए सभी का अभिनंदन स्वीकार किया.

कहां के रहने वाले हैं विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के पास विराटनगर के रहने वाले हैं. वे सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता मिस्त्री का काम करते हैं. वहीं उनकी मां गृहिणी हैं. विनोद का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा.

कितने पढ़े-लिखे हैं विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ ने पॉलिटिकल साइंस से BA की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने 2017 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. वर्तमान में वह राजस्थानी लैंग्वेज में MA कर रहे हैं. साथ ही वे कॉलेज के दिनों से NSUI के साथ जुड़कर स्टूडेंट पॉलिटिक्स में सक्रिय हैं. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए काफी काम किया है. पिछले साल उन्होंने नशे के खिलाफ 800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी निकाली.

कैसा है स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स का सफर

साल 2014 में वह राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए. वहीं फरवरी 2024 में उन्हें राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

यह भी पढ़ें- पानी के गिलास को प्रपोज… UPSC Interview में ऐसा सवाल कि टॉपर रह गए हक्के-बक्के

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >